रायपुर

Iran-Israel War: दुबई के होटल में कैद छत्तीसगढ़ के लोग, दहशत में बीत रहा समय, पत्रिका से बातचीत में सुनाई आपबीती

Iran-Israel War: युद्ध के चलते छत्तीसगढ़ के कई लोग विदेश में फंसे हुए है। राजधानी की डॉक्टर प्रीति तिवारी ने पत्रिका से बातचीत में आपबीती सुनाई..

2 min read
Mar 03, 2026
दुबई के होटल में कैद रायपुर की डा.प्रीति तिवारी ( Photo - Patrika )

Iran-Israel War: दुबई में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए हालात लगातार चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। एयरस्पेस बंद होने के कारण उड़ानें रद्द हैं और सैकड़ों यात्री होटल में ही रुकने को मजबूर हैं। राजधानी की डॉक्टर प्रीति तिवारी ने पत्रिका से फोन पर बातचीत में बताया कि पूरा परिवार होटल के कमरे में ही सीमित है और बाहर निकलने पर पाबंदी जैसी स्थिति है।

"हर पल अपडेट का इंतजार रहता है, लेकिन कब घर लौट पाएंगे, यह कोई नहीं बता रहा," कई यात्री नोवोटेल वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में ठहरे हुए हैं, जहां प्रशासन की ओर से लगातार मीटिंगों का दौर चल रहा है। यात्रियों को होटल परिसर से बाहर न जाने की सलाह दी गई है। यूएई सरकार ने भी एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने को कहा है। एयरस्पेस बंद होने से स्थिति और जटिल हो गई है।

ये भी पढ़ें

Iran-Israel War: युद्ध की भेंट चढ़ा 2000 करोड़ का कारोबार, ईरान में हमले के बाद अफ्रीकी देशों के रास्ते बंद

Iran-Israel War: एयर इंडिया ने ई-मेल भेजने को कहा

दुबई में फंसे यात्रियों के मुताबिक इस बीच एयर इंडिया ने प्रभावित यात्रियों से ई-मेल के जरिए जानकारी मांगी है, ताकि आगे की व्यवस्था की जा सके। देश वापसी का इंतजार कर रहे इन परिवारों के लिए हर पल अनिश्चितता और चिंता से भरा है। फिलहाल सभी की नजरें उड़ान सेवाएं बहाल होने और सुरक्षित स्वदेश वापसी पर टिकी हैं।

दुबई ट्रेंड को झटका : राजधानी में प्रस्तावित मेगा प्रॉपर्टी एक्सपो रद्द होने की कगार पर

राजधानी में 14-15 मार्च को आयोजित होने वाला दुबई प्रॉपर्टी का बहुप्रतीक्षित मेगा एक्सपो अब अनिश्चितता के दौर में पहुंच गया है। पिछले पांच वर्षों में दुबई में निवेश और प्रॉपर्टी खरीदने का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। रियल एस्टेट कंपनियां, डेवलपर्स और निवेश सलाहकार बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार कर इस आयोजन को खास बनाने में जुटे थे, लेकिन मौजूदा हालात ने पूरे आयोजन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है।

दरअसल, दुबई में फंसे छत्तीसगढ़ के पर्यटकों की वापसी का इंतजार लंबा होता जा रहा है। एयरस्पेस से जुड़ी परिस्थितियों और यात्रा प्रतिबंधों के कारण आवागमन प्रभावित है, जिससे निवेशकों और आयोजकों दोनों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है। कई संभावित खरीदारों ने अपनी भागीदारी पर फिलहाल रोक लगा दी है। सूत्रों के मुताबिक राजधानी के एक बड़े होटल में होने वाला यह एक्सपो अब रद्द माना जा रहा है। आयोजक अंतिम निर्णय लेने से पहले हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।

Updated on:
03 Mar 2026 01:23 pm
Published on:
03 Mar 2026 01:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर