3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर में बेखौफ बदमाशों ने मचाया आतंक! युवक पर चाकू से हमला कर ट्रैक किनारे फेंका, आरोपी फरार

CG News: रायपुर में होली की रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आजाद चौक थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
रायपुर में बेखौफ बदमाशों ने मचाया आतंक! युवक पर चाकू से हमला कर ट्रैक किनारे फेंका, आरोपी फरार(photo-patrika)

रायपुर में बेखौफ बदमाशों ने मचाया आतंक! युवक पर चाकू से हमला कर ट्रैक किनारे फेंका, आरोपी फरार(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में होली की रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आजाद चौक थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया। खून से लथपथ हालत में युवक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

CG News: ट्रैक किनारे मिला घायल युवक

जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक के पास एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची टीम ने उसे तत्काल अस्पताल भिजवाया। घायल की पहचान 22 वर्षीय रोशन ध्रुव, निवासी दुर्ग के रूप में हुई है। वारदात के समय वह बेहोशी की हालत में था।

हमलावर फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

होली जैसे त्योहार के बीच हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और मामले का खुलासा किया जाएगा।