रायपुर

IT Raid : छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी के 50 ठिकानों से निकला 4 करोड़ ब्लैक मनी, जांच अब भी जारी…

Income Tax Raid In Raipur : आयकर विभाग ने दाल कारोबारी, अनाज आढ़़तिया( ब्रोकर) और कोल्ड स्टोरेज संचालकों के ठिकानों से 4 करोड़ की ब्लैक मनी सीज की गई है।
2 min read
• •
Updated: 15 Dec 2023, 2:59 PM IST
badi_khabar_news.jpg
संयुक्त पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

Income Tax Raid : आयकर विभाग ने दाल कारोबारी, अनाज आढ़़तिया( ब्रोकर) और कोल्ड स्टोरेज संचालकों के ठिकानों से 4 करोड़ की ब्लैक मनी सीज की गई है। तलाशी में बड़ी संख्या में बोगस दस्तावेज लेनदेन के पेपर और कच्चे का हिसाब मिला है। इसकी जांच कर कारोबारी से पूछताछ की जा रही है।

बता दे कि आयकर विभाग की टीम ने 14 दिसम्बर को रायपुर में तेलघानी नाका, गंजपारा, फाफाडीह, फरिश्ता काम्पलेक्स, सिलतरा, भनपुरी, गोंदवारा स्थित 30 गोदाम और दफ्तर के साथ ही देवेन्द्र नगर, शंकर नगर, चौबे कॉलोनी एवं समता कॉलोनी स्थित 20 घर में छापा मारा था। इस समय कारोबारियों के सभी ठिकानों में लेनदेन के दस्तावेजो, कम्प्यूटर, लैपटाॅप, स्टॉक और टर्न ओवर की जांच की जा रही है।

छापे का यह कार्रवाई दोपहर 1 बजे कारोबारियों के सभी ठिकानों में एक साथ की गई है। इसमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की 350 सदस्यीय संयुक्त टीम शामिल है। वहीं सुरक्षा के लिए करीब 200 सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। बताया जाता है कि टैक्स चोरी और लगातार कम रिटर्न जमा करने के इनपुट मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है।


कच्चे में कारोबार

टैक्स चोरी करने के लिए कारोबारियों द्वारा कच्चे में काम करने के कागज मिले है। तलाशी के दौरान कैश में काम करने के दस्तावेज मिले है। वहीं गोदाम और कोल्ड स्टोरेज में निर्धारित स्टॉक के कई गुना ज्यादा सामान मिला है। लेकिन, इसकी इंट्री तक नहीं की गई है। बताया जाता है कि कोल्ड स्टोरेज हजारों बोरी आलू.प्याज, इमली के साथ ही अन्य सामान मिले है। वहीं दाल और अनाज कारोबारियों गोदाम में खाद्यान सामानों की हजारों बोरियां मिली है। इनका मूल्याकंन करने के साथ ही संचालकों और मैनेजर से पूछताछ कर बयान लिया जा रहा है।

प्रापर्टी की जांच

कारोबारियों के बैंक खातो, निवेश, प्रापर्टी की जांच की जा रही है। बता दें कि छापे की जद में आने वाले अधिकांश कारोबारियों के खिलाफ पिछले काफी समय से कालाबाजारी और टैक्स चोरी करने की शिकायत मिल रही थी।

Updated on:
15 Dec 2023, 2:59 PM IST
Published on: