
रायपुर. अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने नोटिफिकेशन जारी करके बस्तर के मेडिकल कॉलेज में वार्ड ब्वॉय और स्टाफ नर्स समेत अन्य 119 पदों पर निकाली है। इस सरकारी नौकरी के लिए योग्य उम्मीदवार 1 अगस्त 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।
रिक्त पदों की संख्या : 119
पद क्रमांक 1 - स्टाफ नर्स - 52
पद क्रमांक 2 - वार्ड ब्वॉय - 62
पद क्रमांक 3 - चपरासी - 03
पद क्रमांक 4 - चौकीदार - 01
पद क्रमांक 5 - स्वीपर - 01
वेतनमान : इस सरकारी नौकरी के लिए वेतनमान पद क्रमांक 1 के लिए 18,655 रुपए प्रतिमाह। जबकि पद क्रमांक 2 से 5 तक के लिए वेतनमान 10,140 रुपए प्रतिमाह होगी।
शैक्षिक योग्यता :
पद क्रमांक 1 - स्टाफ नर्स पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक में उत्तीर्ण हो। साथ ही उम्मीदवार का केन्द्रीय या छत्तीसगढ़ राज्य नर्सिंग काउंसिल में पंजीयन होना चाहिए।
पद क्रमांक 2 - वार्ड ब्वॉय पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार मिडिल कक्षा में उत्तीर्ण हो।
पद क्रमांक 3 - चपरासी पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त मंडल से कक्षा पांचवी में उत्तीर्ण हो।
पद क्रमांक 4 - चौकीदार पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त मंडल से कक्षा पांचवी में उत्तीर्ण हो।
पद क्रमांक 5 - स्वीपर पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त मंडल से कक्षा पांचवी में उत्तीर्ण हो।
आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन की अंतिम तारीख: इस सरकारी नौकरी के लिए योग्य उम्मीदवार 1 अगस्त 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया : इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के अनुसार होगा। ज्यादा डिटेल के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन देखें।