रायपुर

बेरोजगार युवकों के लिए सुनहरा अवसर, यहाँ होगी 122 पदों पर सीधी भर्ती

बेरोजगार युवकों के लिए सुनहरा अवसर, यहाँ होगी 122 पदों पर सीधी भर्ती...

2 min read
Jul 07, 2018
बेरोजगार

रायपुर. अगर आप पढ़े लिखें हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर सिर्फ आपके लिए है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर आपको सीधी भर्ती का मौका दे रहा है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा आयोजित इस प्लेसमेंट कैंप में फुल टाइम के लिए आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र प्राइवेट सेक्टर में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 9 जुलाई (सोमवार) को 122 पदों पर प्लेसमेंट कैम्प आयोजित करेगा।

इन पदों पर होगी सीधी भर्ती

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा आयोजित इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के तीन नियोजकों द्वारा सर्वेयर, टेली कॉलर, सेल्स एक्जीक्यूटीव, टीम लीडर, टीचर, प्रिंसीपल, वाईस प्रिंसिपल, एकाउंटेंट के 122 पदों पर भर्तियां की जाएगी।

ये होनी चाहिए योग्यता

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा आयोजित इस प्लेसमेंट कैंप में ऐसे आवेदक जिनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, डीएड, बीएड एवं टैली उत्तीर्ण हो वो पात्रतानुसार प्लेसमेंट कैम्प की साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है।

यहां होगा आयोजन

शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्लेसमेंट कैम्प जिला रोजगार कार्यालय परिसर, पुराना पुलिस मुख्यालय, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोहपर 03 बजे तक आयोजित होगा।

अपने साथ ये जरुरी डॉक्यूमेंट ले जाना न भूले

प्लेसमेंट कैंप में जाने के लिए आप अपना आधार कार्ड, दसवीं और बाहरवीं मार्कशीट के साथ अपने सभी शैक्षणिक सर्टिफिकेट, अपना पासपोर्ट फोटो, यदि हो तो पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, बैंक डिटेल समेत अपना रिज्यूमे रखना न भूले। ध्यान देने वाली बात ये है कि आप सभी कागजात के छायाप्रति और ओरिजिनल प्रति रखना न भूलें।

अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें ...

इस संबंध में अधिक जानकारी जिला रोजगार कार्यालय रायपुर के दूरभाष 0771-2582862 से प्राप्त की जा सकती है।

पता - जिला रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय, राजभवन के पास, रायपुर, छत्तीसगढ़।

Published on:
07 Jul 2018 08:22 pm
Also Read
View All