रायपुर

छत्तीसगढ़ चुनाव 2018: जोगी कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, देखें पूरी डिटेल

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। जोगी कांग्रेस ने अब तक कुल 41 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2018, 5:36 PM IST
Ajit Jogi Latest News
छत्तीसगढ़ चुनाव 2018: जोगी कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, देखें पूरी डिटेल

रायपुर. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने पांचवें लिस्ट में अभनपुर से दयाराम निषाद को उम्मीदवार बनाया है। जबकि खुज्जी से जनलरैल सिंह भाटिया जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

वहीं जगदलपुर से अमित पाण्डेय, दुर्ग शहर से प्रताप मध्यानी और कांकेर ब्रम्हानंद ठाकुर जोगी कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे। जोगी कांग्रेस ने अब तक कुल 41 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

जोगी कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पांचवीें लिस्ट उस वक्त जारी कि जब पार्टी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि पार्टी प्रमुख अजीत जोगी पार्टी के नेताओं के बीच किसी भी प्रकार के विवाद से साफ इनकार किया। लेकिन जोगी के दावों को खारिज करते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ कोर कमेटी सदस्य और केंद्रीय महामंत्री चंद्रिका साहू ने शनिवार को पार्टी से नाता तोड़कर जोगी को तगड़ा झटका दिया।

अब तक इन उम्मीदवारों की हुई घोषणा
अजीत जोगी - राजनांदगांव देवव्रत सिंह - खैरागढ़ अनिल ताह - बेलतरा प्रमोद शर्मा - बलोदबाजार विधान मिश्रा - धरसीवां योगेश तिवारी - बेमेतरा बृजेश साहू- बिलासपुर हृदयराम राठिया - लैलूंगा हरिकिशन कुर्रे - नवांगांव गोविन्द सिंह राजपूत - कटघोरा भरतपुर-सोनहत - गुलाब सिंह, पूर्व विधायक भाटापारा - चैतराम साहू, पूर्व विधायक पत्थलगांव - एमएस पैकरा, पूर्व आईएएस सूरजपुर - पंकज तिवारी, जिला पंचायत सदस्य रायगढ़ - विभाष सिंह ठाकुर रायपुर ग्रामीण - ओमप्रकाश देवांगन भानुप्रतापपुर - मानक दरपट्टी तखतपुर - संतोष कौशिक प्रतापपुर - डॉ. नरेंद्र सिंह चंद्रपुर - गीतांजलि पटेल मोहला मानपुर - संजीव ठाकुर, खल्लारी से परेश बागबहरा बालोद से अर्जुन हिरवानी बैकुंठपुर से बिहारी राजवाड़े बीजापुर से संकनी चंद्रैया दंतेवाड़ा से जया कश्यप नारायणपुर से बलीराम कचलाम बस्तर से सोनसाय कश्यप

Published on: