
रायपुर। Politics on Jheeram murder case: झीरम कांड की जांच राज्य पुलिस द्वारा कराने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद फिर से सियासत गरमा गई है। भाजपा ने इस मामले पर कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा- हां! दाऊ भूपेश बघेल जी इस मामले की जांच से षड्यंत्र का पर्दाफ़ाश होना चाहिए। लेकिन यह तो बताइए कि 2018 से पहले जिन्होंने झीरम के सबूत जेब में होने का दावा किया था उनका क्या होगा? 5 साल तक आपने तो झीरम जैसे गंभीर मुद्दे का राजनीतिक लाभ लिया, लेकिन अब भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश की व्यवस्था के अनुरूप इस पूरी घटना की न्यायिक जांच होगी।