CGPSC Exam 2023 : आयोग के सचिव जेके ध्रुव ने बताया कि बस एक, दो दिन में विज्ञापन जारी कर दिए जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि इस वर्ष राज्य स्तरीय प्रथम श्रेणी अफसरों के 230 पद मंजूर किए गए हैं। इनमें डिप्टी कलेक्टरों के मात्र आठ पद बताए गए हैं। इनके लिए आवेदन प्रकिया दिसंबर, जनवरी में पूरी की जाएगी। उसके बाद प्रारंभिक परीक्षा (प्रिलिम्स) फरवरी और अंतिम चयन परीक्षा( मेन्स) जून में लिए जाते हैं। सितंबर में साक्षात्कार के बाद अक्टूबर में अंतिम चयन सूची की घोषणा की जाती है।