Kawasi Lakhma: शराब घोटाले में जमानत मिलने के बाद शर्त के अनुसार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा उड़ीसा के मलकानगिरी में रहेंगे। रूटिंग सुनवाई के दौरान लखमा ने इसकी जानकारी दी..
Kawasi Lakhma: शराब घोटाले में जमानत मिलने के बाद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा शुक्रवार को पहली बार ईडी के विशेष न्यायाधीश की अदालत में उपस्थित हुए। रूटिंग सुनवाई के दौरान लखमा ने बताया कि वह राज्य की सीमा से बाहर मलकानगिरी ओडिशा में रहेंगे। साथ ही जमानत की शर्तों का पालन करेंगे। अब शराब घोटाले की अगली सुनवाई 20 फरवरी को होगी।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की शर्तों के अनुसार लखमा को राज्य की सीमा से बाहर रहना है, प्रकरण की सुनवाई और जांच एजेंसी द्वारा पूछताछ के लिए बुलवाए जाने पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाना है। बता दें कि मलकानगिरी लखमा के विधानसभा क्षेत्र से कुछ किलोमीटर की दूरी मात्र 20 से 25 किलोमीटर है। नजदीकी क्षेत्र होने के कारण राजनीतिक और सामाजिक संपर्क बनाए रखना आसान होता है माना जा रहा है कि इसी वजह से कवासी लखमा ने मलकानगिरी को अपना ठिकाना चुना है।
पूर्व मंत्री लखमा शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बघेल के परिवारजनों से मुलाकात की। बघेल ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। इसके साथ ही लखमा ने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत से भी मुलाकात की।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को आवेदन सौंपा है। कवासी लखमा ने विधानसभा अध्यक्ष से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर बजट सत्र में शामिल होने की मांग रखी है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इस विषय में निर्णय लेने का अधिकार विधानसभा अध्यक्ष को दिया है कि वे बजट सत्र में शामिल हो सकते हैं या नहीं।