रायपुर

केजरीवाल की दिल्ली स्वच्छ होगी नक्सलगढ़ अबुझमाड़ की झाड़ू से

नाफेड नई दिल्ली ने दिया 35 हजार झाड़ू का ऑर्डर छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ दिलवा रहा उचित मूल्य
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 May 2020, 2:23 AM IST
केजरीवाल की दिल्ली स्वच्छ होगी नक्सलगढ़ अबुझमाड़ की झाड़ू से
केजरीवाल की दिल्ली स्वच्छ होगी नक्सलगढ़ अबुझमाड़ की झाड़ू से

रायपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सली (Naxali) हिंसा प्रभावित अबुझमाड़ (Abujhmad) इलाके में बनी झाड़ू की डिमांड देशभर में है। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ ने विक्रय के लिए बाजार उपलब्ध कराया है। इसके तहत नाफेड नई दिल्ली से मिले ऑर्डर पर उसे 35 हजार नग झाड़ू की सप्लाई की गई।

अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की दिल्ली तक हो गई है।
नारायणपुर (narayanpur) के आदिवासी ग्रामीण परम्परागत रूप से फूलझाड़ू का निर्माण करते रहेे हैं। जिला यूनियन नारायणपुर ने ओरछा जैसे अबुझमाड़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम की तीन महिला स्व-सहायता समूहों का चयन कच्चा माल (फूलझाड़ू घास) क्रय करने हेतु किया। उन्हें 5.25 लाख रुपए की चक्रीय राशि प्रदान की गई।
माँ जगदम्बा स्व-सहायता समूह द्वारा पाइप और केन झाड़ू (cane broom) का निर्माण किया जा रहा है। समूह के सदस्य अबतक 86 हजार 460 झाड़ू का निर्माण कर चुके हैं। नाफेड (Nafed) नई दिल्ली को 35 हजार नग झाड़ू की सप्लाई करने पर समूह को 5.79 लाख रुपए का लाभ हुआ है।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >इसे भी पढ़ें...साय ने अपनी बाड़ी में पहली बार की मूंगफली व सूरजमुखी की खेती

Updated on:
6 May 2020, 2:23 AM IST
Published on: