रायपुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा – कांग्रेस का बस एक ही टास्क है, पीएम मोदी को गाली देना

Lok Sabha Chunaav 2024: किरण देव ने कहा, बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने राहुल के दौरे के पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा था कि कवासी लखमा जीतोड़, नरेंद्र मोदी ढोलतोर। यानी कवासी लखमा जीतेगा और नरेंद्र मोदी मरेगा, खेल खत्म, राम-राम।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Apr 2024, 11:36 AM IST
kiran_singh_deo.jpg

CG Political News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा, क्या अपने दौरे से पूर्व राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने और मारने जैसे बयान देने के लिए कांग्रेस के नेताओं को अप्रत्यक्ष तरीके से टास्क दिए थे। जिस तरीके से राहुल गांधी के बस्तर दौरे से पूर्व कांग्रेस के नेताओं ने पीएम मोदी पर लगातार अशोभनीय टिप्पणी कर रहे थे, उससे तो यही प्रतीत होता है।

किरण देव ने कहा, बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने राहुल के दौरे के पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा था कि कवासी लखमा जीतोड़, नरेंद्र मोदी ढोलतोर। यानी कवासी लखमा जीतेगा और नरेंद्र मोदी मरेगा, खेल खत्म, राम-राम। क्या यही है आपके कांग्रेस की मुहब्बत की दुकान है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी आज फिर अपने झूठे न्याय पत्र के जरिए केंद्र की सत्ता में काबिज होना चाहते हैं।

Updated on:
14 Apr 2024, 11:36 AM IST
Published on: