रायपुर

कृषक चौपाल सह शिविर में किया जा रहा खाद-बीज, वर्मी कम्पोस्ट का उठाव और कृषि ऋण का वितरण

शिविर में बीज, रासायनिक उर्वरक, वर्मी कम्पोस्ट का उठाव, कृषि ऋण वितरण, राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत कृषकों का पंजीयन एवं इसका प्रचार प्रसार, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रचार प्रसार करने के साथ कृषि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं व अन्य समसामयिक सलाह शिविर में दी जा रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jun 2021, 8:07 PM IST
01_6.jpg

रायपुर. कलेक्टर डॉ.एस.भारतीदासन के निर्देशानुसार रायपुर जिले में कृषक चौपाल खरीफ अभियान वर्ष 2021-22 अंतर्गत 4 से 8 जून तक कृषि चौपाल लगाई जा रही है। सेवा सहकारी समिति में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चौपाल में आवश्यक सलाह दी जा रही है।

शिविर में बीज, रासायनिक उर्वरक, वर्मी कम्पोस्ट का उठाव, कृषि ऋण वितरण, राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत कृषकों का पंजीयन एवं इसका प्रचार प्रसार, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रचार प्रसार करने के साथ कृषि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं व अन्य समसामयिक सलाह शिविर में दी जा रही है। कृषक चौपाल-खरीफ अभियान में कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, राजस्व विभाग, बीज निगम के मैदानी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

शनिवार को विकासखंड धरसींवा में 6, अभनपुर में 6, तिल्दा में 8 एवं आरंग में 10 इस तरह जिले में कुल 28 सेवा सहकारी समिति में कृषक चौपाल लगाए गए। कृषक चौपाल में शनिवार दोपहर 2:30 बजे तक 756 कृषकों को 1.21 करोड़ का ऋण वितरण, 124.72 टन उर्वरक वितरण, 514 क्विंटल बीज वितरण और 191.08 क्विंटल वर्मी खाद का वितरण किया गया।

Published on: