रायपुर

CG Politics: भाजपा से लक्ष्मी वर्मा आज दाखिल करेंगी नामांकन, कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

CG Politics: राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आज है। विधानसभा सचिवालय के अनुसार, नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Mar 2026, 7:37 AM IST
CG Politics: भाजपा से लक्ष्मी वर्मा आज दाखिल करेंगी नामांकन, कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

CG Politics: छत्तीसगढ़ में राज्य सभा के लिए छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा के नाम पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने मुहर लगाई है। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा की घोषित उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा कल गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। वहीं चर्चा है कि पूर्व विधायक और प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडेय भी नामांकन पत्र खरीद चुके हैं और वे डमी प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल कर सकते हैं।

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आज है। विधानसभा सचिवालय के अनुसार, नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकते हैं। लक्ष्मी वर्मा ने अपना नामांकन पत्र पहले ही खरीद लिया है। नामांकन पत्र लेने के लिए संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप विधानसभा पहुंचे थे।

सूत्रों के अनुसार, यदि कांग्रेस बाहरी नेता को मैदान में उतारती है, तो भाजपा नवीन मारकंडेय को डमी प्रत्याशी के रूप में उतार सकती है। विधानसभा में संख्या बल के आधार पर कहा जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस को एक-एक सीट मिलने की संभावना है। हालांकि भाजपा की नजर कांग्रेस के प्रत्याशी पर टिकी हुई है।

कांग्रेस ने अब तक अपने उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस आज देर रात या कल सुबह अपने प्रत्याशी का नाम घोषित कर सकती है। इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सभी विधायकों को सुबह 10 बजे विधानसभा पहुंचने का निर्देश दिया है।

Updated on:
5 Mar 2026, 7:37 AM IST
Published on: