रायपुर

दो हफ्ते में जमीन दो बार बिकी, मृतक के नाम रजिस्ट्री ने खड़ा किया कई सवाल, जानें पूरा मामला…

Raipur Land Dispute: रायपुर में अभनपुर तहसील के टेकारी गांव में विवादित जमीन को लेकर नए तथ्य सामने आए हैं, जिनसे सौदे की वैधता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

less than 1 minute read
Feb 19, 2026
दो हफ्ते में जमीन दो बार बिकी, मृतक के नाम रजिस्ट्री ने खड़ा किया कई सवाल, जानें पूरा मामला...(photo-AI)

Raipur Land Dispute: छत्तीसगढ़ के रायपुर में अभनपुर तहसील के टेकारी गांव में विवादित जमीन को लेकर नए तथ्य सामने आए हैं, जिनसे सौदे की वैधता पर सवाल खड़े हो गए हैं। दस्तावेजों के अनुसार मृतक व्यक्ति को जीवित दिखाकर जमीन की रजिस्ट्री की गई और दो सप्ताह के भीतर इसे फिर से बेचा गया।

Raipur Land Dispute: मृतक को जिंदा दिखाकर हुई रजिस्ट्री

राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार जमीन पहले से बोधनी वर्मा और शारदा वर्मा के नाम दर्ज थी। शारदा वर्मा का निधन 23 अप्रैल 2021 को हो चुका था। इसके बावजूद स्टाम्प दस्तावेजों में 24 जून 2025 को इसी जमीन की रजिस्ट्री अन्नू तारक के नाम कर दी गई।

दो हफ्ते में दूसरी बिक्री

अन्नू तारक ने जमीन खरीदने के मात्र दो सप्ताह बाद, 3 जुलाई 2025 को इसे कौशल और कपिल तरवानी को बेच दिया। इस तेजी से हुई लेन-देन ने खरीदार और विक्रेता की भूमिका पर संदेह पैदा कर दिया है। राजस्व अभिलेखों में कई विसंगतियां पाई गई हैं। मृतक को जीवित दर्शाने और तुरंत बिक्री करने की प्रक्रिया ने स्थानीय अधिकारियों के लिए भी जांच के प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

दस्तावेजों में विसंगतियां

स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अब दस्तावेजों और सौदे की वैधता की जांच की जा सकती है। इससे यह पता लगाने की कोशिश होगी कि क्या यह धोखाधड़ी का मामला है या कोई कानूनी विसंगति रह गई। इस मामले ने रायपुर में जमीन सौदों की पारदर्शिता और रजिस्ट्री प्रणाली पर भी सवाल खड़ा कर दिया है।

Updated on:
19 Feb 2026 11:11 am
Published on:
19 Feb 2026 11:10 am
Also Read
View All

अगली खबर