रायपुर

License Cancelled: चार परिवहन सुविधा केंद्रों का लाइसेंस निरस्त, शुल्क से अधिक वसूली की शिकायत

License Cancelled: रायपुर परिवहन विभाग ने अवैध वसूली और नियमों को ताक पर रखकर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले चार परिवहन सुविधा केन्द्र का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Sep 2024, 10:48 AM IST
licence cancelled

License Cancelled: छत्तीसगढ़ के रायपुर परिवहन विभाग ने अवैध वसूली और नियमों को ताक पर रखकर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले चार परिवहन सुविधा केन्द्र का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। अनियमितता बरतने की शिकायत पर स्पेशल टीम ने रायपुर के मुकुट नगर स्थित मेसर्स शुभ, अभनपुर में मेसर्स साहू, केंद्री में मेसर्स डिजिटल और मंदिरहसौद में मेसर्स रेणुका परिवहन सुविधा केन्द्र में छापा मारा था।

License Cancelled: तलाशी में दस्तावेज जब्त कर सभी को नोटिस जारी किया गया था। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। रायपुर के वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आशीष देवांगन ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद परिवहन सुविधा केंद्र का लाइसेंस निरस्त किया गया है।

License Cancelled: डीएल के लिए लगवा रहे थे चक्कर

मुकुट नगर स्थित शुभ परिवहन सुविधा केन्द्र में निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली के साथ ही लर्निंग टेस्ट लेने चक्कर लगवाया जा रहा था। अभनपुर में मेसर्स साहू आरटीओ व बीमा सलाहकार व ग्राम केंद्री में मेसर्स डिजिटल परिवहन सुविधा केन्द्र में अन्य जिलों के निवासियों का लर्निंग लायसेंस बनाया जा रहा था।

वहीं, मंदिरहसौद के ग्राम नकटा में मेसर्स रेणुका परिवहन सुविधा केन्द्र में बिना चिकित्सा प्रमाण-पत्र कमजोर दृष्टिवाले व्यक्ति का सामान्य श्रेणी का लर्निंग लाइसेंस जारी कर दिया गया था। जांच के दौरान गड़बडी़ मिलने पर सभी को नोटिस जारी किया गया था।

Updated on:
18 Sep 2024, 10:48 AM IST
Published on: