रायपुर

दिन में कम हुई उमस पर इन कारणों से रात में नहीं बढ़ रही ठंड

मौसम के वैज्ञानिकों का कहना है कि आज भी रायपुर और आसपास के इलाकों में मौसम एेसा ही रहेगा

less than 1 minute read
Oct 24, 2018
chhattisgarh weather news
दिन में कम हुई उमस पर इन कारणों से रात में नहीं बढ़ रही ठंड

रायपुर. प्रदेश में मौसम शुष्क चल रहा है। फिलहाल अभी ठंड की शुरूआत नही हुई है। राजधानी रायपुर में कल दिन भर बादल छाए होने के कारण दिन में तापमान एक डिग्री कम रहा। बादल रातभर छाए रहने के कारण शाम को ठंड नही बढ़ पाई है। मौसम के वैज्ञानिकों का कहना है कि आज भी रायपुर और आसपास के इलाकों में मौसम एेसा ही रहेगा। जिसके कारण आज भी ठंड के बढऩे की उम्मीद नही जताई गई है।

छत्तीसगढ़ में समुद्र के इलाके से आ रही ठंडी नमी के कारण कुछ दिनों से यहां ठंड बढऩे लगी थी। पर कुछ दिनों से छाए बादल के कारण रात को ठंड नही बढ़ पाई है। मंगलवार को राजधानी में हवा में 70-75 प्रतिशत नमी रही। इसकी वजह से दिन में रायपुर का तापमान 33.5 डिग्री रहा। यह तापमान सोमवार के मुकाबले एक डिग्री कम था। रात में तापमान 23 डिग्री के आसपास रहा। रायपुर के अलावा छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों में भी दिन का तापमान घटा हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में प्रदेश के सभी संभागों में परिवर्तन हुए। सरगुजा तथा बिलासपुर संभागों में सामान्य व बस्तर संभाग में सामान्य से नीचे रहा। रायपुर संभाग में सामान्य से बहुत ऊपर रहे। प्रदेश में सबसे कम तापमान जगदलपुर में 17.4 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान में भी प्रदेश के सभी संभागों में परिवर्तन हुए हैं। रायपुर, बिलासपुर संभाग में सामान्य से बहुत अधिक व बस्तर संभाग में सामान्य से अधिक तथा सरगुजा संभाग में सामान्य रहे।

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान माना एयरपोर्ट में 35.1 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा। राजधानी में मंगलवार को आकाश सामान्यत: साफ रहेगा। अपरान्ह या शाम को आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश : 34 एवं 23 डिग्री के आस-पास रहेगा।

Published on:
24 Oct 2018 09:05 am