14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ से 10 साल बाद इस शहर के लिए शुरू हुई फ्लाइट, यहां देखिए किराया और शेडयूल

एयर इंडिया की सभी सीटें फुल हो चुकी है। फ्लाइट का किराया 3500 रुपए से बढ़कर अब 7 हजार पार कर चुका है।

less than 1 minute read
Google source verification
flight

छत्तीसगढ़ से 10 साल बाद इस शहर के लिए शुरू हुई फ्लाइट, यहां देखिए किराया और शेडयूल

ये होगा शेडयूल

मिली जानकारी के मुताबिक अब इकोनॉमी क्लास की सीटें खत्म हो चुकी है।इस फ्लाइट में 70 यात्री नियमित उड़ान भर सकेंगे।रायपुर से यह फ्लाइट शाम 5.45 बजे भोपाल होते हुए जयपुर के लिए उड़ान भरेगी।1 घंटे 40 मिनट में शाम 7.25 बजे भोपाल पहुंचने के बाद यह फ्लाइट रात 8 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी, वहीं यह फ्लाइट रात 9.15 बजे जयपुर पहुंचेगी।एयर इंडिया ने हैदराबाद से रायपुर होकर भोपाल जाने वाली फ्लाइट को रायपुर-भोपाल-जयपुर डायवर्ट किया है।यह फ्लाइट सातों दिन रहेगी।

जयपुर से रायपुर आने के लिए यात्रियों को एक और फ्लाइट की सुविधा मिलेगी।इंडिगो की फ्लाइट जयपुर से शाम 6.40 बजे उड़ान भरकर हैदराबाद पहुंचेगी। हैदराबाद से शाम 7.25 बजे रवाना होकर यह फ्लाइट रात 8.40 बजे रायपुर पहुंचेगी।

1 नवंबर से रायपुर-बंगलुरू नई फ्लाइट की शुरुआत हो रही है, वहीं दिसंबर महीने से इंडिगो की मुंबई-रायपुर-कोलकाता उड़ान शुरू हो रही है।

त्योहारी सीजन के करीब आते ही रायपुर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बंगलुरू, हैदराबाद आदि शहरों के लिए विमानन किराए में बढ़ोतरी देखी जा रही है। प्रमुख शहरों के फेयर में 1500 से 3000 रुपए तक का इजाफा देखा जा रहा है। सबसे ज्यादा उड़ान होने के बाद भी दिल्ली, मुंबई का किराया बढ़ चुका है।