
Chhattisgarh BJP Leader New Posting: भाजपा महिला मोर्चा ने अपनी नई संभाग और जिला प्रभारियों और सहप्रभारियों की घोषणा की है। यह घोषणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से की गई है। यह नियुक्तियां छत्तीसगढ़ के सभी पांचों संभागों में महिला मोर्चा की गतिविधियों को संगठित और प्रभावी ढंग से संचालित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
जारी सूची के अनुसार, हेमलता चंद्राकर को रायपुर संभाग का प्रभारी और सुषमा खलको को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। हेमलता चंद्राकर रायपुर शहर से हैं, जबकि सुषमा खलको रायगढ़ से हैं। दुर्ग संभाग में शीतल नायक (बालोद) को प्रभारी और वर्षा सिंह (मुंगेली) को सहप्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। बस्तर संभाग की जिम्मेदारी रंजीता रंधावा (कांकेर) को प्रभारी और जानकी कोरस (बीजापुर) को सहप्रभारी के रूप में मिली है। इसी तरह बिलासपुर संभाग के लिए फुलेश्वरी पैकरा (सरगुजा) को प्रभारी और किरण साहू (राजनांदगांव) को सहप्रभारी बनाया गया है। सरगुजा संभाग में किरण मरकाम (कोरबा) को प्रभारी और रजनी तिवारी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्रभारी रायपुर शहर बीथिका विश्वास, सहप्रभारी सुलोचना पाण्डेय, प्रभारी रायपुर ग्रामीण प्रीति परगनिया, सहप्रभारी रेखा सोनकर, बलौदाबाजार प्रभारी मिली बनर्जी, सहप्रभारी विद्या पाण्डेय, गरियाबंद प्रभारी सविता चंद्राकर, सहप्रभारी सरिता वर्मा, महासमुंद प्रभारी भारती बागल, सहप्रभारी डॉ. किरण सिंह, धमतरी प्रभारी पुष्पलता चौहान, सहप्रभारी माधुरी साहू, भिलाई प्रभारी मधु तिवारी, दुर्ग प्रभारी तिलेश्वरी धुरंधर, सहप्रभारी योगिता सिन्हा, बेमेतरा प्रभारी कुमुद बघेल, सहप्रभारी नीलम सिंह, बालोद प्रभारी कमलेश सावत, सहप्रभारी ममता देवांगन, राजनांदगांव प्रभारी माया बेलचंदन को बनाए गए हैं।