रायपुर

Live in Relationship में रह रही युवती फांसी पर झूली, बायफ्रेंड पहले था शादीशुदा लेकिन… वजह जानकर रह जाएंगे दंग

Live in Relationship: रायपुर में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती ने की फांसी लगाकरआत्महत्या कर ली है। बता दें कि मृतिका अपने प्रेमी की हरकतों से परेशान थी...
2 min read
• •
Updated: 5 Oct 2024, 1:55 PM IST
Live in Relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर

Live in Relationship: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि घर पर ही महिला ने फांसी के फंदे पर लटकर अपनी जान दे दी है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला राजेंद्र नगर इलाके का है। मृतिका की पहचान भारती मिश्रा बताई जा रही है। पिछले दो साल से राजेंद्र नगर क्षेत्र के सोलस हाईट के फ्लेट में लिव इंन रिलेशनशिप में अशोक द्विवेदी के साथ रहती थी। अशोक पहले से शादीशुदा थे। इसके बाद भी भारती को शादी का झांसा देकर साथ रह रहा था। शादी की बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था। परेशान होकर 23 जनवरी 2023 को भारती ने फ्लेट के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इस बात की सूचना देर शाम हो हुई।

वारदात से फैली सनसनी

इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ भारती के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने घटना स्थल सहित आसपास सोसायटी में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर अशोक द्विवेदी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में धारा 306 का मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

Live in Relationship: करीब डेढ़ साल बाद मामला दर्ज

बता दें कि मामले में पुलिस ने उसके पार्टनर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने करीब डेढ़ साल बाद मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक भारती और अशोक द्विवेदी सोलश हाइट के एक फ्लैट में लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। इस मामले की जांच राजेंद्र नगर पुलिस कर रही थी। पुलिस ने 4 अक्टूबर 2024 को अशोक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपी की अरेस्टिंग नहीं हुई है।

Updated on:
5 Oct 2024, 1:55 PM IST
Published on: