रायपुर

रेलवे कर्मचारियों के नाम पर फर्जी तरीके से निकाले गए लोन, महकमे में हड़कंप के बाद भी नहीं बनी जांच कमेटी

रेलवे के कार्मिक विभाग के अफसरों ने अंदर ही अंदर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी जांच कमेटी गठित नहीं की गई है, जिससे यह साफ हो सके कि आखिर कर्मचारियों के दस्तावेज बाहर कैसे गए।
2 min read
• •
Updated: 2 Mar 2020, 8:43 PM IST
रेलवे कर्मचारियों के नाम से फर्जी तरीके से निकाले गए लोन, महकमे में हड़कंप के बाद भी नहीं बनी जांच कमेटी
रेलवे कर्मचारियों के नाम से फर्जी तरीके से निकाले गए लोन, महकमे में हड़कंप के बाद भी नहीं बनी जांच कमेटी

रायपुर. रेलवे कार्यालय से डीजल लोको शेड के तकनीकी कर्मचारियों के फार्म-16 सहित अनेक दस्तावेजों के आधार पर बैंकों से लोन निकाल लिए जाने के मामले का फंडाफोड़ हुआ है। इससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। रेलवे के कार्मिक विभाग के अफसरों ने अंदर ही अंदर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी जांच कमेटी गठित नहीं की गई है, जिससे यह साफ हो सके कि आखिर कर्मचारियों के दस्तावेज बाहर कैसे गए। इस मामले में रेलवे प्रशासन ने अधीनस्थ अधिकारियों से सोमवार को पूरी जानकारी ली। वहीं जांच का जिम्मा डीजल लोको शेड के अधिकारी को दिया है।

रेलवे में फर्जीवाड़े का यह पहला मामला नहीं है। रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने सहित पिछले तीन सालों से कई मामले चर्चा में हैं। इससे पहले तत्कालीन डीआरएम राहुल गौतम के समय टेंडर सेल से रकम की मांग कर ठेका दिलाने का भी मामला सामने आ चुका है। जिसकी जांच रेलवे सुरक्षा बल को सौंपी गई थी। इसके बावजूद इस तरह के फर्जीवाड़े पर सख्ती से रोक नहीं लग पाई है। अब कर्मचारियों के फार्म-16, आईडी प्रूफ, आधार कार्ड, पैनकार्ड और पेमेंट स्लिप जैसे दस्तावेज कैसे पार कर दिए, इस पर बड़ा सवाल उठ रहा है।

संलिप्त कर्मचारियों को अब तक नहीं किया तलब

कर्मचारियों के दस्तावेज गायब होने का राज गहराया हुआ है। उस पर पर्दा उठाने के लिए रेलवे प्रशासन की कोई पुख्ता कार्रवाई पीडि़त कर्मचारियों के शिकायत के बाद भी सामने नहीं आई है। हैरानी की बात यह है कि जिन कर्मचारियों द्वारा यह कारनामा किया गया है, उनसे डीआरएम कार्यालय के आला अफसरों ने पूछताछ तक करना उचित नहीं समझा। पुलिस थाने में शिकायत होने का हवाला देते हुए विभागीय स्तर पर कमेटी बनाकर पूरे मामले की जांच कराने जैसे कदम ही नहीं उठाए गए।

यह साफ हो गया कि कर्मचारियों के दस्तावेज रेलवे कार्यालय से लीक नहीं हुआ है। इसकी जांच करा ली गई है। प्रशासन स्तर पर अभी जांच कमेटी गठित नहीं नहीं हुई। जिन कर्मियों के नाम सामने आए हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है। यह तय है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
प्रदीप मिश्रा, सीनियर डीपीओ, रेलवे

Published on: