रायपुर

लॉकडाउन 3.0 : सोनिया गांधी को सीएम भूपेश बघेल ने दी आगे की रणनीति की जानकारी

कांग्रेस अध्यक्ष ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की बैठक छत्तीसगढ़ समेत कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम हुए शामिल
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 May 2020, 11:29 PM IST
लॉकडाउन 3.0 : सोनिया गांधी को सीएम भूपेश बघेल ने दी आगे की रणनीति की जानकारी
लॉकडाउन 3.0 : सोनिया गांधी को सीएम भूपेश बघेल ने दी आगे की रणनीति की जानकारी

केजरीवाल की दिल्ली स्वच्छ होगी नक्सलगढ़ अबुझमाड़ की झाड़ू से
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के सीएम (Chhattisgarh CM) भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) समेत कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। लॉकडाउन 3.0 के दौरान देश की स्थिति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार (PM Narendra Modi) से सवाल किया कि 17 मई तक के राष्ट्रव्यापी बंद के बाद इससे बाहर निकलने की क्या रणनीति है।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt]साय ने अपनी बाड़ी में पहली बार की मूंगफली व सूरजमुखी की खेती
बैठक में राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot), पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) और पुडुचेरी के सीएम वी. नारायणसामी ने भी अपने-अपने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन 3.0 के संबंध में जानकारी दी। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan Singh), कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi), पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश भी बैठक में शामिल हुए। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कंडक्ट की।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस (COVID-19) से बचाव और रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस आलाकमान को छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन 3.0 के संबंध में आगे की रणनीति की जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें...रायपुर कलेक्टर रहे अजय तिर्की को केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्रालय में सचिव का जिम्मा

Updated on:
6 May 2020, 11:29 PM IST
Published on: