रायपुर

Lok Sabha Chunav 2024 : ओम बिरला और धनखड़ सिखाएंगे छत्तीसगढ़ के विधायकों को राजनीति की गणित, ऐसे जीतेंगे 11 सीट

Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों के लिए 20 व 21 जनवरी को प्रबोधन कार्यक्रम होगा।

less than 1 minute read
Jan 20, 2024

Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों के लिए 20 व 21 जनवरी को प्रबोधन कार्यक्रम होगा। विधानसभा परिसर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रेक्षागृह में होने वाले इस प्रबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे।

कई सत्रों में होने वाले इस कार्यक्रम में शाम 4 बजे से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का उद्बोधन होगा। बता दें कि नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा में यह पहला प्रबोधन कार्यक्रम होगा। इसमें नवनिर्वाचित विधायकों को लोकतंत्र, विधायिका और संविधान का पाठ पढ़ाया जाएगा, ताकि पहली बार विधानसभा पहुंचे सदस्य भी अपनी भूमिका को बेहतरीन तरीके से निभा सकें।

प्रबोधन कार्यक्रम के पहले दिन उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना भी रहेंगे। वे भी विधायकों को मार्गदर्शन देंगे। इसी दिन केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया का भी संबोधन होगा। बताया जाता है कि विधानसभा अध्यक्ष के संबोधन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

कल केंद्रीय गृहमंत्री शाह का उद्बोधन

प्रबोधन कार्यक्रम के दूसरे दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। वे शाम 4 बजे नवनिर्वाचित विधायकों को संविधान का पाठ पढ़ाएंगे। इससे पहले विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक भी सदस्यों को संबोधित करेंगे।

अलग-अलग सत्रों में होने वाले इन कार्यक्रमों में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, संसदीय कार्यमंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित सभी मंत्री, विधायक और विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

Also Read
View All