रायपुर

Lok Sabha Election 2024: किसके सिर सजेगा ताज? किसकी बनेगी सरकार… सबको 4 जून का इंतजार

हार-जीत को लेकर कयासों का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस-भाजपा दोनों राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं।

2 min read
May 08, 2024

CG Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में तीनों चरणों का चुनाव हो गया है। इसके साथ ही जनता का मन ईवीएम में कैद हो गया है। अब 220 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 4 जून को होगा। इससे पहले ही हार-जीत को लेकर कयासों का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस-भाजपा दोनों राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं।

जनता ने भी वोटों के प्रतिशत के हिसाब से हार-जीत का गणित बैठाना शुरू कर दिया है। चौक-चौराहों पर अब प्रत्याशियों के जीत के दावे हो रहे हैं। कुछ लोकसभा सीटाें पर सीधे जीत का और कुछ में टक्कर की बात सामने आ रही है। मतदान के बाद राजनीतिक दलों के नजरियों में भी बदलाव दिखा है। जहां मतदान अधिक हुआ है, वो कांग्रेस को अपनी जीत दिखाई दे रही है। वहीं भाजपा इस बार 11 की 11 लोकसभा सीट जीतने का दावा कर रही है।


दो चरण में ज्यादा तीसरे में कम मतदान

छत्तीसगढ़ में पहले चरण में नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में मतदान हुआ। यहां पिछली बार की तुलना में 2.25 फीसदी अधिक मतदान हुआ। दूसरे चरण में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में मतदान हुआ। इन तीन लोकसभा में पिछली बार तुलना में 1.3 फीसदी मतदान अधिक हुआ। जबकि तीसरे चरण में कोरबा, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, रायपुर और सरगुजा में मतदान हुआ। पिछली बार की तुलना में 3.32 फीसदी मतदान हुआ है। हालांकि तीसरे चरण के मतदान का प्रतिशत में अभी वृद्धि होगी।


शुरू से रहा है भाजपा का दबदबा

राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ में शुरू से भाजपा का दबदबा रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में ही कांग्रेस 11 में से 2 लोकसभा सीट जीतने में कामयाब हुई थी। इसके पहले तक कांग्रेस के खाते में एक सीट ही आती रही है। हालांकि इस बार कांग्रेस-भाजपा दोनों ने रणनीति बदलकर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस अपने दिग्गज नेताओं पर दांव खेला है, तो भाजपा ने दो सांसदों को दोबारा मौका दिया है। जबकि वर्ष 2019 के चुनाव में सभी सांसदों की टिकट काट दी गई थीं।


इन सीटाें कांग्रेस ने नहीं जीता


प्रदेश में लोकसभा की 11 सीट है। इनमें से छह सीट ऐसी है, जिसमें कांग्रेस ने राज्य निर्माण के बाद से कभी चुनाव नहीं जीता है। इसमें रायपुर, सरगुजा, बिलासपुर, रायगढ़, कांकेर और जांजगीर-चांपा में कांग्रेस जीत दर्ज नहीं करा सकी है। जबकि दुर्ग, कोरबा, बस्तर और महासमुंद में चुनाव जीता है। इसके अलावा राजनांदगांव में हुए उप चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।


जांजगीर-चांपा और सरगुजा में नजर

छत्तीसगढ़ की दो लोकसभा सीट जांजगीर-चांपा और सरगुजा पर सभी की निगाह टिकी है। इसके पीछे खास वजह भी है। दरअसल, जांजगीर-चांपा लोकसभा की 8 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का और सरगुजा लोकसभा की आठ विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है। अब लोकसभा चुनाव के नतीजे किस करवट बैठेंगे इस पर सभी की निगाह टिकी हुई है।

Updated on:
09 May 2024 08:49 am
Published on:
08 May 2024 01:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर