3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattigarh News: सिंगापुर पहुंचे CM विष्णुदेव साय, SING फोरम में वैश्विक निवेशकों के सामने रखेंगे छत्तीसगढ़ की संभावनाएं

Chhattisgarh Investment : सिंगापुर पहुंचे CM विष्णुदेव साय SING Forum 2026 में शामिल होंगे। CEO राउंडटेबल में वैश्विक निवेशकों के सामने छत्तीसगढ़ की उपलब्धियां, विकास और निवेश के अवसर रखेंगे।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh News

भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने किया मुख्यमंत्री साय का आत्मीय स्वागत (Photo Patrika)(

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य में निवेश की नई संभावनाओं को विस्तार देने के उद्देश्य से आज सिंगापुर पहुंचे। सिंगापुर पहुंचने पर भारत के उच्चायुक्त: डॉ. शिल्पक अंबुले ने मुख्यमंत्री साय का आत्मीय स्वागत किया। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा प्रथम SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए छत्तीसगढ़ को नमित किया गया है। सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ को अपनी उपलब्धियों, विकास की अपार संभावनाओं और निवेश के आकर्षक अवसरों को वैश्विक निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

CEO राउंडटेबल में निवेशकों से होगी चर्चा

SING Forum 2026 के दौरान मुख्यमंत्री साय CEO राउंडटेबल में सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए उपलब्ध संभावनाओं, कारोबारी साझेदारी और रोजगारपरक क्षेत्रों पर बातचीत होगी। फोरम का उद्देश्य भारत और सिंगापुर के बीच व्यापार, निवेश और कारोबारी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए वरिष्ठ सरकारी प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों और निवेशकों को एक मंच पर लाना है। सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के अनुसार, SING Forum 2026 पहली बार आयोजित हो रहा है और इसका फोकस निवेश, साझेदारी और आर्थिक सहयोग को ठोस अवसरों में बदलने पर है।

इन क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं होंगी प्रमुख

सिंगापुर दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ की ओर से MSME, स्टार्टअप, रोजगारपरक उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, IT-ITES, GCC और फार्मास्युटिकल्स जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को प्रमुखता से रखा जाना है। इसके साथ ही कौशल विकास, वन्यजीव संरक्षण, उद्यानिकी और हरित विकास के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की जा सकती है।

नई औद्योगिक नीति और संसाधनों पर जोर

मुख्यमंत्री साय ने राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए नई औद्योगिक नीति, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन, बेहतर अधोसंरचना और कुशल मानव संसाधन को प्रमुख आधार बताया है। सरकार का उद्देश्य इन संसाधनों और उभरते क्षेत्रों की संभावनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को निवेश के लिए अधिक आकर्षक राज्य के रूप में प्रस्तुत करना है। सिंगापुर यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य का प्रतिनिधिमंडल छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता और निवेश अवसरों को अंतरराष्ट्रीय कारोबारी समुदाय तक पहुंचाएगा। इससे राज्य में विदेशी निवेश, तकनीकी सहयोग और नए कारोबारी साझेदारियों की संभावनाओं पर संवाद का अवसर मिलेगा।

वैश्विक निवेश मानचित्र पर पहचान बनाने की कोशिश

छत्तीसगढ़ सरकार का फोकस राज्य में निवेश बढ़ाने के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर भी है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर राज्य की उपलब्धियों और निवेश संभावनाओं को प्रस्तुत करने के पीछे वैश्विक कंपनियों और निवेशकों के साथ संपर्क बढ़ाना प्रमुख उद्देश्य है। SING Forum 2026 में छत्तीसगढ़ की भागीदारी को इसी व्यापक रणनीति के हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है। फोरम के जरिए राज्य अपनी औद्योगिक क्षमता, निवेश अवसरों और विकास की संभावनाओं को सिंगापुर के कारोबारी एवं निवेश समुदाय के सामने रखेगा।