रायपुर

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव में दिग्गजों को उतारेगी कांग्रेस, भाजपा ने भी खेला अपना दाव, बनाई खास रणनीति

Lok Sabha Chunav 2024 : लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस में भी कवायद शुरू हो गई है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए वाॅर रूम भी बनाया है।

2 min read
Feb 19, 2024
lok_sabha_election_2024_plans.jpg

Lok Sabha Chunav 2024 Party Plans : लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस में भी कवायद शुरू हो गई है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए वाॅर रूम भी बनाया है। (lok sabha chunav 2024) इस वाॅर रूम से कांग्रेस भाजपा सरकार की नाकामी सोशल मीडिया के जरिए प्रदेश की जनता तक पहुंचागी। जानकारी के अनुसार कांग्रेस लोकसभा चुनाव में प्रदेश की करीब छह सीटों को अपने पक्ष में मजबूत मान रही है। (lok sabha chunav 2024) बाकी पांच सीटों को मजबूत करने के लिए संगठन, जिला, बूथ स्तर पर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज लगातार जिलों का दौरा कर चुनाव की तैयारी का जायजा ले रहे हैं।


इन्हें सौंपी गई इै जिम्मेदारी

Congress Plans For Lok Sabha Chunav : प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मलकीत सिंह गैंदू को संगठनात्मक संचार की जिम्मेदारी सौंपी है। मीडिया और संचार की जिम्मेदारी सुशील आनंद शुक्ला को सौंपी गई है। (lok sabha chunav 2024) साथ ही जयवर्धन बिस्सा को सोशल मीडिया, कॉल सेंटर दीपक मिश्रा, विधिक की जिम्मेदारी देवा देवांगन और बूथ प्रबंधक की जिम्मेदारी रजत जसूजा को मिली है। वॉर रूम डेस्क प्रमुख की जिम्मेदारी सलाम रिजवी और लोकेश साहू संभालेंगे। इसके लिए 11 सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है।


चौंकाने वाले होंगे लोकसभा के प्रत्याशी

BJP Plans For Lok Sabha Chunav : लोकसभा चुनाव में कुछ सीटों पर वरिष्ठ नेताओं को प्रत्याशी बनाने की चर्चा है। (lok sabha chunav 2024) इसमें विधानसभा चुनाव में हारे हुए मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। बताया जाता है कि मार्च के प्रथम या दूसरे सप्ताह में कांग्रेस सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती है।
इन सीटों पर कांग्रेस मजबूत मान रही
जांजगीर-चांपा, राजनांदगांव, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़ और कांकेर।

Published on:
19 Feb 2024 09:02 am