रायपुर

प्यार में खाए थे जीने-मरने की कमस, जब बिगड़ी बात तो दोनों एक साथ झूल गए फांसी पर

आखिकर कार इस प्रेमी जोड़े ने भी एेसा ही किया, जिसे किसी ने नहीं सोचा नहीं था।

2 min read
Aug 23, 2017

रायपुर. प्यार एक जुनून है. जिसे हो जाए सिर से नहीं उतरता। अंजाम की परवाह तक नहीं करते। आलम यह हो जाता है कि आंखों-आंखों में इशारों के बाद गहरा हुआ यह प्यार नहीं मिलता है तो वह अंत में मौत को गले लगाकर अपनी कमस को पूरा कर लेते हैं। आखिकर कार इस प्रेमी जोड़े ने भी एेसा ही किया, जिसे किसी ने नहीं सोचा नहीं था। ऐसी घटना जांजगीर जिले के खरवानी गांव में सामने आई है। दर्दनाक घटना को जब लोगों ने देखा तो सिहर गए। दोनों का शव पेड़ पर लटक रहा था। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया।

जांजगीर जिले के खरवानी गांव में एक दर्दनाक घटना को देखकर लोग सिहर गए हैं। यहां एक प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटककर जान दे दी। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खरवानी गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक - युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन पारिवारिक विरोध के चलते निराश थे। वहीं, पेड़ पर दोनों की लाश मिलने से पुलिस को भी संदेह है कि पारिवारिक विरोध के चलते ही दोनों ने आत्महत्या करने का फैसला किया होगा। हालांकि अभी इस घटना को लेकर कुछ भी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस शव बरामद कर मर्ग कायम किया है। मामले को लेकर पुलिस सरगर्मी से पूछताछ कर रही है।

जिसने भी देखा यह मंजर सहम गया

बताया जा रहा है कि खरवानी गांव के लोग सुबह-सुबह खेत में काम करने गए थे। तभी एक शख्स ने पेड़ पर कुछ संदिग्ध को झूलते हुए देखा। नजदीक जाकर देखा तो दोनों की लाश लड़के और लड़की की लाश झूल रही थी। यह देखकर वह सहम गया। इसके बाद उसने लोगों को घटना की सूचना दी। कुछ देर के बाद लोगों शव को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को काबू किया। फिर शव की शिनाख्त कर उसके परिजनों को घटना के बारे में बताया। पुलिस मृतक के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Published on:
23 Aug 2017 04:01 pm
Also Read
View All