रायपुर

LPG गैस उपभोक्ताओं की बढ़ने वाली है परेशानी, इस शहर में बड़े पैमाने पर हो रही कालाबाजारी

वर्ष 2016-17 में खाद्य विभाग व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने शहर व आसपास गांव के होटलों व रेस्टोरेंट में दबिश देकर खाद्य पदार्थ सहित अन्य सभी की जांच की थी।
2 min read
Oct 31, 2018
CG News
LPG गैस उपभोक्ताओं की बढ़ने वाली है परेशानी, इस शहर में बड़े पैमाने पर हो रही कालाबाजारी

कवर्धा. नगर सहित जिलेभर के हॉटल व रेस्टोरेंट में बड़े पैमाने पर घरेलू गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी हो रही है। बावजूद खाद्य विभाग के अधिकारी दो साल से इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। वर्ष 2016-17 में खाद्य विभाग व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने शहर व आसपास गांव के होटलों व रेस्टोरेंट में दबिश देकर खाद्य पदार्थ सहित अन्य सभी की जांच की थी।

इस पर वे जांच शुरु की तो कई होटल व रेस्टोरेंट में बड़ी संख्या में घरेलू सिलेण्डर मिले, जिसके कोई दस्तावेज नहीं थे। इस पर कार्रवाई भी किया गया। लेकिन आज भी बड़े पैमाने पर जिले के होटल व रेस्टोरेंट मेंं सिलेण्डर की जमकार कालाबाजारी हो रही है, जिसे लेकर कोई जांच व कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके कारण गरीबों का गैस होटल व रेस्टोरेंट में खपाया जा रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। नंबर लगाने के दस दिन बाद भी घर में सिलेण्डर नहीं पहुंचाया जा रहा है, लेकिन होटलों में आसानी से सिलेण्डर दिखाई देते हैं।

मिले थे 16 सिलेण्डर बिना कागजात के
खाद्य एवं आपूर्ति निगम व नगर पालिका की टीम ने वर्ष 2016-17 में दीपावली के पहले हॉटल व रेस्टोरेंट में जांच मिठाईयों की जांच पर पहुंचे थे। जांच के दौरान 13 नग कॉर्मलसियल गैस सिलेण्डर मिले जिसका हॉटल संचालक के पास खरीदी पर्ची थी और न ही अन्य कोई कागजात था। इसी प्रकार एक अन्य रेस्टोंरेट में भी 3 कॉमसियल गैस सिलेण्डर मिले थे। इनके पास भी न तो सिलेण्डर खरीदी की पर्ची है न ही कोई कागजात था।

दिवाली सीजन आते ही उपभोक्ताओं को घर पर खाना पकाने के लिए घरेलू सिलेण्डर नहीं मिल पाता है। उपभोक्ता गैस एजेंसी के चक्कर काटते रहे हैं, लेकिन हॉटल व रेस्टोरेंट में खपाने के लिए सिलेण्डर उपलब्ध हो जात है। मतलब साफ है कि सिलेण्डर की कहीं न कहीं कालाबाजारी हो रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

नगर के हॉटल व रेस्टोरेंट में सिलेण्डर का उपयोग हो रहा है इसकी जांच की जाएगी। कलक्टर के निर्देश पर टीम गठन किया जाएगा। पर्व के पहले टीम का गठन कर लिया जाएगा। बिना कागजात के गैस का उपयोग हो रहा है तो गैस एजेंसी पर भी कार्रवाई की जाएगी।
डॉ एचएल बंजारे, नियंत्रक, खाद्य विभाग कबीरधाम

Updated on:
31 Oct 2018 08:24 pm
Published on:
31 Oct 2018 08:24 pm
Also Read
View All
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, महिला पार्षदों-अध्यक्षों के पति और रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि, अधिसूचना जारी

Diploma Admission 2026: छत्तीसगढ़ के छात्रों को बड़ी राहत, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ी, ITI पास के लिए भी मौका

AIIMS रायपुर में निकली 121 सीनियर रेजिडेंट की भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की लास्ट डेट

एक तरफ पिता के जाने की खबर, दूसरी तरफ कैमरे पर कॉमेडी सीन, ‘भाभी जी घर पर हैं’ के एक्टर रोहिताश्व ने बयां किया दर्द

महतारी वंदन योजना में बड़ा बदलाव! 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा लाभ, कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?