रायपुर

LPG Gas E-KYC: किसे मिलेगा 500 रुपए में सिलेंडर, नया आदेश देखकर लोगों को लगेगा जोरदार झटका

LPG Gas E-KYC Date Update: प्रशासन की ओर से 31 दिसंबर तक सभी उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी करवाने का अल्टीमेटम दिया गया था। हितग्राहियों को डर है कि समय पर ई-केवाईसी नहीं हो पाई तो वे लाभ से वंचित हो जाएंगे..
2 min read
• •
Updated: 30 Dec 2023, 12:24 PM IST
500_gas.jpg

LPG Gas E-KYC Update: पांच सौ रुपए में सिलेंडर मिलने की आस में बैठे लोगों को बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल लोगों को यह लग रहा है कि पांच सौ रुपए में सभी लोगों को सिलेंडर मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं है। सस्ता सिलेंडर सिर्फ और सिर्फ उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को ही इसका लाभ मिलेगा।

LPG gas price: प्रशासन की ओर से 31 दिसंबर तक सभी उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी करवाने का अल्टीमेटम दिया गया था। हितग्राहियों को डर है कि समय पर ई-केवाईसी नहीं हो पाई तो वे लाभ से वंचित हो जाएंगे। यही कारण है कि वह लोग जल्द से जल्द ई-केवाईसी कराने में लगे हुए हैं।

अब केंद्र सरकार ने ई-केवाईसी के लिए 31 मार्च तक का समय कर दिया है। केंद्र सरकार ने उज्ज्वला गैस उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी अनिवार्य की। 31 मार्च तक बढ़ने से उपभोक्ताओं के साथ गैस एजेंसी के संचालकों ने भी राहत की सांस ली। खाद्य नियंत्रक केसी थारवानी ने बताया कि सिर्फ उज्ज्वला हितग्राहियों को ई-केवाईसी करवाने के निर्देश दिए गए हैं। खुद भी ऑयल कंपनी की वेबसाइट में जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।


जिले में 35 गैस एजेंसियां
जिले में 35 गैस एजेंसियां हैं, जहां सुबह से ही ई-केवाईसी कराने के लिए उपभोक्ता पहुंच रहे हैं। लाइन में घंटों इंतजार करने के बाद जब लोगों का नंबर आ रहा है तो उन्हें सर्वर डाउन होने की जानकारी मिल रही है। इससे मायूस लोग बिना ई-केवाईसी कराए ही घर लौट रहे हैं। मायूस और गुस्साए उपभोक्ता कई बार एजेंसी के संचालकों से वाद-विवाद करने लग जाते हैं। उनका आरोप रहता है कि एजेंसी वाले ई-केवाईसी करने के बजाय जनता को घुमा रहे हैं।

Updated on:
30 Dec 2023, 12:24 PM IST
Published on: