रायपुर

Mahadev App Satta : आरोपी असीम दास ने किया बड़ा खुलासा… ED ने चार घंटे तक की पूछताछ

Mahadev App News : ईडी की तीन सदस्यीय टीम ने महादेव ऐप से जुडे़ अन्य लोगों के संबंध में जानकारी ली। साथ ही इससे लाभांवित होने वालों का ब्यौरा लिया।
2 min read
• •
Updated: 16 Dec 2023, 9:23 AM IST
ed_logo.jpg

Mahadev App Latest News : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऐप मामले में जेल भेजे गए एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, आरक्षक भीम सिंह, सतीष चंद्राकर, असीम दास, अनिल एवं सुनील दम्मानी और कार चालक असीम दास से जेल में पूछताछ की। यह सिलसिला सुबह 12 बजे से लेकर 4 बजे तक चला। इस दौरान ईडी की तीन सदस्यीय टीम ने महादेव ऐप से जुडे़ अन्य लोगों के संबंध में जानकारी ली। साथ ही इससे लाभांवित होने वालों का ब्यौरा लिया।

बताया जाता है कि महादेव ऐप की जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर ईडी ने कोर्ट से अनुमति मांगी थी। इसके लिए 11 दिसंबर को आवेदन दिया गया था। इसकी अनुमति मिलने के बाद ईडी की टीम ने 12 से 15 दिसंबर तक लगातार सभी से पूछताछ कर बयान लिया। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर संदेह के दायरे में आने वालों को ईडी दफ्तर में बुलवाया जाएगा। बता दें कि ईडी की टीम नोटिस भेजकर महादेव ऐप से जुडे़ लोगों से पूछताछ कर रही है। उनसे मिले इनपुट के आधार पर जेल में पूछताछ की अनुमति मांगी गई थी।


भीम और असीम की सुनवाई 20 को रायपुर
महादेव सट्टा ऐप कारोबार में गिरफ्तार किए गए असीम दास और दुर्ग पुलिस के आरक्षक भीम सिंह यादव की न्यायिक रिमांड 5 दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। अब अगली सुनवाई 20 दिसंबर को होगी। दोनों की न्यायिक रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई।

इस दौरान उपस्थिति दर्ज नहीं कराने पर सुनवाई को आगे बढ़ा दिया गया है। बता दें कि ईडी ने असीम को 5.39 करोड़ रुपए के साथ पकड़ा था। वहीं महादेव ऐप में संलिप्तता के चलते कांस्टेबल भीम सिंह को भी ईडी ने गिरफ्तार किया था। वहीं पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने के बाद जेल भेज दिया गया था।

Published on: