रायपुर

Mahadev Satta App: महादेव सट्टा खिलाड़ियों ने फलोदी को छोड़ा पीछे, ये दूसरों के आधार-पैन का इसमें कर रहे उपयोग, 3 धरे गए

Mahadev Satta App: इन खातों में भी लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
2 min read
• •
Updated: 25 May 2024, 6:12 PM IST
Mahadev Satta App - 3 accused arrested

Mahadev Satta App: महादेव सट्टा ऐप के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का पैसा खपाने के लिए दूसरों के नाम से बैंक खाता खुलवाने वाले रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने तीन आरोपियों (Mahadev Satta App) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 100 से ज्यादा बैंक पासबुक मिले हैं, जो अलग-अलग नामों से खुले बैंक खातों का है। मामले में एक बड़े सटोरिए का नाम भी आया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।

पुलिस के मुताबिक शत्रुघन लाल जायसवाल से निखिल आहूजा की दोस्ती थी। निखिल ने शत्रुघन से तीन-चार माह पहले उसका पैन कार्ड, आधार कार्ड की फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज के दो फोटो लिए थे। इसके बाद निखिल ने उनके नाम से बैंक खाता खोल लिया।

इसके बाद उसमें महादेव सट्टा ऐप (Mahadev Satta App), अन्ना रेड्डी के ऑनलाइन सट्टे के पैसों का ट्रांजेक्शन शुरू कर दिया। खाते में लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन होने पर बैंक वालों ने शत्रुघन से जानकारी ली। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। शत्रुघन ने निखिल की शिकायत राजेंद्र नगर थाने में की। पुलिस ने निखिल को पकड़ा।

पूछताछ में निखिल ने संजय जशवानी और सुनील कुशवाहा के साथ मिलकर दूसरों के नाम से बैंक खाता खुलवाने का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपियों के ठिकाने में छापा मारकर 107 बैंक पासबुक बरामद किया है। आरोपियों के पास से 7 मोबाइल और 50 हजार रुपए कैश बरामद हुआ है। आरोपियों (Mahadev Satta App) के एक और साथी की तलाश की जा रही है। उसे मुख्य एजेंट बताया जा रहा है।

Mahadev Satta App: कई लोगों के नाम से खुले हैं खाते

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने महादेव सट्टा ऐप के लिए कई लोगों के नाम से बैंक (Mahadev Satta App) खाते खोले हैं। इनमें कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। 107 पासबुक बरामद हुए हैं, जिसमें से अधिकांश ऐसे लोग हैं, जिनको खाता खुलने की जानकारी नहीं है। इन खातों में भी लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Updated on:
25 May 2024, 6:12 PM IST
Published on: