महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और शुभम सोनी फरार हैं। आरोपियों ने छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में ऑनलाइन सट्टा चलाने के लिए पैनल बेचने के लिए एजेंट लगा रखे हैं। सूत्रों के मुताबिक रायपुर, दुर्ग-भिलाई में अलग-अलग लोग पैनल बेच रहे हैं। पहले 25 से 30 लाख रुपए में पैनल बेचा जाता था। अब इसे 50 लाख रुपए तक कर दिया गया है। रायपुर में कुछ पैनल बेचने वालों को पिछले साल एसीसीयू की टीम ने उठाया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। इसके करीब 1 माह बाद पुलिस ने सिविल लाइन थाने में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया था।