रायपुर

जयपुर होटल में ईडी की छापेमारी, 200 करोड़ की शाही शादी में शामिल 3 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

Mahadev Satta App: सौरभ का संबंध भोपाल के ट्रैवल कारोबारी धीरज आहूजा और विशाल आहूजा से बताया जा रहा है, जिन्हें ईडी ने पहले ही इस मामले में आरोपी बनाया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2025, 8:19 AM IST
जयपुर के होटल में छापेमारी का मामला (Photo source- Patrika)
जयपुर के होटल में छापेमारी का मामला (Photo source- Patrika)

Mahadev Satta App: ईडी ने जयपुर के कूकस स्थित फाइव स्टार होटल फेयर माउंट में 200 करोड़ रुपए की शाही शादी में शामिल तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। यह महादेव सट्टा ऐप से जुडे़ संदेही बताए जा रहे हैं। उक्त सभी के साथ विवाह समारोह में दुबई, भिलाई और रायपुर से आए 250 से अधिक मेहमान शामिल थे। छापेमारी के दौरान भोपाल निवासी दूल्हा सौरभ आहूजा मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश करने के लिए दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में दबिश दी गई है।

Mahadev Satta App: विवाह समारोह पर छापेमारी

बताया जाता है कि ये तीनों महादेव सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर का करीबी बताया जाता है। इसके नेटवर्क से जुड़ने के बाद सौरभ और उसके साथी हनी आहूजा ने दुबई में कारोबार शुरू किया और अकूत संपत्ति अर्जित की। सट्टे के इस खेल में शामिल संदिग्धों पर ईडी की टीम की पिछले काफी समय से नजर थी। विवाह समारोह की जानकारी मिलने पर छापेमारी कर तलाशी ली गई। इस दौरान कई कमरों में ठहरे संदिग्धों से पूछताछ कर डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जब्त किए गए हैं।

करोड़ों रुपए खर्च

सौरभ आहूजा के विवाह समारोह के लिए 5 दिन के लिए होटल बुक किया गया था। इसके लिए करोड़ों रुपए खर्च कर डेकोरेशन से लेकर मेहमानों की आवभगत और हवाई टिकट तक की व्यवस्था की गई थी। यह सारा खर्च हवाला के जरिए किया गया था। वहीं, शाही विवाह में खातिरदारी करने के लिए बडे़ खानसामा और नामी डेकोरेशन कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

दूल्हा फरार, दुल्हन से भी पूछताछ

Mahadev Satta App: सौरभ आहूजा को ईडी की छापेमारी की भनक लगते ही वे जल्दबाजी में सात फेरे लेने के बाद फरार हो गए। ईडी ने दुल्हन से पूछताछ की, जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग और सट्टेबाजी से जुड़े लेन-देन की जानकारी सामने आई। सौरभ का संबंध भोपाल के ट्रैवल कारोबारी धीरज आहूजा और विशाल आहूजा से बताया जा रहा है, जिन्हें ईडी ने पहले ही इस मामले में आरोपी बनाया है।

इन दोनों का कनेक्शन महादेव सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल से है, जो दुबई से इस नेटवर्क को संचालित करते हैं। सौरभ आहूजा की शादी के लिए दुबई से मेहमानों की टिकट और होटल की व्यवस्था भी इन्हीं के जरिए हवाला से की गई थी

Updated on:
4 Jul 2025, 8:19 AM IST
Published on: