रायपुर

Mahadev Satta: भूपेश बघेल का बड़ा आरोप, महादेव ऐप सट्टा का संचालन PM मोदी और अमित शाह के संरक्षण में हो रहा..

Mahadev Satta: महादेव ऐप सट्टा मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी और अमित शाह पर बड़ आरोप लगाए हैं। कहा कि सट्टा का संचालन दोनों के संरक्षण में हो रहा है…
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2025, 5:13 PM IST
Mahadev Satta App, political news

Mahadev Satta: सीबीआई की छापामार कार्रवाई के बाद आज पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने प्रेस कॉफ्रेंस कर मीडिया के सामने अपनी बात रखी। बघेल ने प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर बड़ा आरोप लगाया। कहा कि महादेव ऐप सट्टा का संचालन पीएम मोदी और अमित शाह के संरक्षण में हो रहा है। बता दें कि बुधवार को महादेव सट्टा ऐप की जांच करने के लिए सीबीआई ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल, विधायक देवेंद्र यादव और 4 आईपीएस समेत 9 अफसरों के घर दबिश दी थी। कुछ अफसरों के घर आज भी कार्रवाई हो रही है।

Mahadev Satta: भूपेश ने कहा- 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे'

मीडिया से चर्चा करते हुए भूपेश ने कहा कि कल पूरे देश में CBI के छापे पड़े, जिनमें अकेले छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर छापेमारी हुई। पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस घटना को 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे' की कहावत के रूप में देखा जा सकता है। बघेल ने बताया कि कलेक्टर SP कॉन्फ्रेंस के दौरान मैंने 2021 में कार्रवाई करने के निर्देश दिया था। मार्च 2022 में जुआ एक्ट एक विधेयक लाया गया। जिससे उस कानून को और भी बड़ा किया गया।

भूपेश बोले- हमारा उददेश्य जुआ को रोकने का था

ऑनलाइन बैटिंग को सट्टे के रूप में नाम दिया गया। हमारा उददेश्य जुआ को रोकने का था। सबसे ज्यादा बैंक सीज करने की कार्रवाई का कार्य छत्तीसगढ़ में उस समय किया गया। जुआ सट्टा से केवल परिवार बर्बाद होते हैं, आबाद कभी नहीं होती। इस बीच ED ने इंटर फेयर कर दिया। महादेव सट्टा एप्प के संचालक दुबई में रहते हैं। इसके लिए PM को पत्र लिखा गया।ऑनलाइन बैटिंग एप्प को रोकने भारत सरकार के हाथों होता है, राज्य सरकार की ओर से कार्रवाई की गई। ED इसमें राजनीति करने लग गई।

भूपेश ने कहा कि हमारे शासनकाल में महत्वपूर्ण पद संभाल रहे आईपीएस अधिकारियों के घर पर भी छापे डाले गए हैं। लेकिन बार बार सूचना और सबूत मिलते हैं कि महादेव ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल दुबई में मज़े से रह रहे हैं। ईडी ने छत्तीसगढ़ के अख़बारों में झूठी ख़बर छपवाई कि सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को गिरफ़्तार कर लिया गया हैं। सच यह है कि कुछ ही दिनों बाद ये दोनों दुबई में पंडित प्रदीप मिश्रा के जजमान बने प्रवचन सुनते पाए गए।

भूपेश समेत इन अफसरों के घर पड़े छापे

सीबीआई ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव, पूर्व सीएम के पूर्व सलाहकार विनोद वर्मा, आईपीएस आनंद छाबड़ा, आरिफ शेख, डीआईजी प्रशांत अग्रवाल, अभिषेक पल्लव, राज्य पुलिस के अधिकारी संजय ध्रुव, अभिषेक माहेश्वरी, पूर्व सीएम के ओएसडी मनीष बंछोर, आशीष वर्मा, जेल भेजे गए सेवानिवृत आईएएस अनिल टूटेजा, सौम्या चौरसिया, आरक्षक नकुल और सहदेव के साथ ही कुछ अन्य लोगों के रायपुर और भिलाई स्थित 14 ठिकानों पर कारवाई की है।

Updated on:
27 Mar 2025, 5:13 PM IST
Published on: