
रायपुर। Mahadev Satta App Scam : महादेव एप सट्टेबाजी मामले में 500 करोड़ का बड़ा खुलासा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी महादेव ऐप का प्रमुख संचालक रवि उप्पल के रिश्तेदारों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। उसकी भाभी को मुबंई हिरासत में लेने के बाद रायपुर लाए जाने के जानकारी मिली है। साथ ही उसका बयान दर्ज किए जाने के जानकारी मिली है। हालांकि ईडी के अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे है।
बता दें कि महादेव ऐप के प्रमुख संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल अपने करीबी परिजनों के साथ दुबई में बैठकर कारोबार चला रहे है। मिले इनपुट के आधार पर भोपाल, कोलकाता और मुंबई में छापेमारी की गई थी। इस दौरान सट्टा कारोबार और हवाला से जुडे़ लोगों के ठिकानों पर 417 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति सीज की गई है।
हैंडलर और करीबी लोगों पर शिकंजा
महादेव ऐप के प्रमुख संचालक सौरभ और रवि को दुबई से वापस लाने के लिए ईडी के अधिकारियों ने दबाव बनाना शुरू कर दिया है। उसके करीबी लोगो, हवाला के जरिए रकम ट्रांसफर करने वाले हैंडलरों का ब्यौरा जुटाया गया है। साथ ही इन सभी से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। बता दें कि महादेव ऐप मामले में एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, सतीष चंद्राकर, अनिल एवं सुनील दम्मानी को न्यायायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। वहीं पिछले महीने भर में 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर बयान दर्ज किया गया है।