रायपुर

CG Breaking : महंत रामसुंदर दास ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, सामने आई ये बड़ी वजह

Chhattisgarh congress Party : एक-एक कर कांग्रेस के नेता हार पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। इस पर एक ओर जहां कार्रवाई भी हो रही है तो दूसरी ओर अब पार्टी से इस्तीफा देने का भी सिलसिला शुरू हो गया है..
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Dec 2023, 12:22 PM IST
mahant_ram.jpg

Mahant Ramsundar news : विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी में खलबली मची हुई है। एक-एक कर कांग्रेस के नेता हार पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। (CG Politics) इस पर एक ओर जहां कार्रवाई भी हो रही है तो दूसरी ओर अब पार्टी से इस्तीफा देने का भी सिलसिला शुरू हो गया है।

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे महंत रामसुंदर दास ने पार्टी से नाता तोड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक हार से दुखी होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है। उल्लेखनी है कि विधानसभा चुनाव में महंत राम सुंदर दास को उन्हीं के शिष्य बृजमोहन अग्रवाल ने रिकॉर्ड मतों से हराया है। वहीं बहुमत के साथ बीजेपी ने अपनी सरकार बनाई है।


महज 35 सीट ही जीत पाई कांग्रेस
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एकतरफा जीत को लेकर आश्वस्त थी। लेकिन परिणाम में बड़ा झटका लगा। एक-एक कर कैबिनेट मंत्रियों की हार हो गई। चुनाव में 9 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा। भूपेश बघेल भी बहुत ही कम अंतरों से जीत हासिल कर पाए। 75 पार का लक्ष्य लिए कांग्रेस चुनाव में सिर्फ 35 सीट ही जीत पाई। वहीं बीजेपी 54 सीटों के साथ छत्तीसगढ़ में सरकार बनाई है।

Published on: