रायपुर

महतारी वंदन योजना : ठगों से रहे सावधान.. सरकारी घोषणा से पहले ही च्वाइस सेंटर में 5 रुपए में बिक रहा फार्म

Mahtari Vandan Yojana : विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान भाजपा ने प्रदेश की विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की है।
2 min read
Dec 12, 2023
fraud_case.jpg

Mahtari Vandan Yojana : विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान भाजपा ने प्रदेश की विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की है। हालांकि अभी सरकार का गठन पूरी तरह से नहीं हुआ है, इसलिए योजना की गाइड लाइन भी अब तक सार्वजनिक नहीं हुई है।

ऐसे में च्वाइस सेंटर संचालक व फोटो कॉपी सेंटर्स के संचालक अपनी कमाई के लिए चुनाव के दौरान जारी किया हुआ फार्म 5 व 10 रुपए में बेच रहे हैं। वहीं च्वाइस सेंटर संचालक आधारकार्ड, बैंक स्टेटमेंट व राशन कार्ड के साथ फार्म जमा करने का 100 रुपए वसूल रहे हैं। इस तरह 3 दिन में करीब 300 फार्म बेचकर च्वाइस सेंटर संचालक ने महज 3 दिन में ही 30 हजार रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली।


कार्यकर्ताओं ने वापस लौटाया फार्म
भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी मिनी पांडे ने बताया कि अमलीडीह निगम परिसर में िस्थत च्वाइस सेंटर में महिलाओं से पैसे लेकर महतारी वंदन योजना का फार्म बेचने व भरकर जमा किए जाने के बदले पैसे लिए जा रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर जाकर पूछताछ में पता चला कि च्वाइस सेंटर संचालक बगैर किसी अनुमति के यह कार्य संचालित कर रहा था। मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को बुलाकर च्वाइस सेंटर से फार्म वापस लेकर हितग्राही महिलाओं को वापस किया गया।


पार्टी की हो रही बदनामी
भाजपा माना मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा, अभी किसी भी प्रकार का पोर्टल लांच नहीं किया गया है और न ही किसी च्वाइस सेंटर वाले को यह फार्म बेचने की अनुमति दी है। पार्टी के कार्यकर्ता हर वार्ड, ग्राम पंचायत में जाकर हर एक महिलाओं से यह फार्म भरवाएंगे। इस तरह के कृत्य से पार्टी की बदनामी हो रही है।

निगम व भाजपा कार्यालय में करना चाहता था जमा जब च्वाइस सेंटर के स्टाफ से फार्म की जानकारी ली गई तो पता चला हितग्राहियों से फार्म भरवाकर निगम मुख्यालय व भाजपा कार्यालय में एक साथ जमा करेंगे।

Published on:
12 Dec 2023 09:58 am
Also Read
View All
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, महिला पार्षदों-अध्यक्षों के पति और रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि, अधिसूचना जारी

Diploma Admission 2026: छत्तीसगढ़ के छात्रों को बड़ी राहत, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ी, ITI पास के लिए भी मौका

AIIMS रायपुर में निकली 121 सीनियर रेजिडेंट की भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की लास्ट डेट

एक तरफ पिता के जाने की खबर, दूसरी तरफ कैमरे पर कॉमेडी सीन, ‘भाभी जी घर पर हैं’ के एक्टर रोहिताश्व ने बयां किया दर्द

महतारी वंदन योजना में बड़ा बदलाव! 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा लाभ, कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?