वन विकास निगम परियोजना बेलगहना की रेंजर इंद्राणी बंदे ने मारपीट और शासकीय काम में बाधा की शिकायत की है। रेंजर ने बताया कि जंगल से पेड़ों की कटाई की सूचना मिली थी.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक मामला सामने आया है. जहाँ एक युवक ने वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया है. युवक ने महिला रेंजर को टांगी लेकर दौड़ाया फिर दुसरे वन कर्मियों के साथ मारपीट की. वन विभाग की टीम उस युवक के घर दबिश दी थी. जिससे गुस्साए युवक ने उन पर हमला कर दिया. मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र का है.
मंगलवार को वनकर्मियों की टीम ने गांव में राजू पात्रे के घर में दबिश दी. इस दौरान उसके घर से सागौन लकड़ी से बने फर्नीचर मिले. इसके दस्तावेज नहीं होने पर वनकर्मी इसे जब्त कर वन विभाग के वाहन में भरवा रहे थे. इसी बीच राजू पात्रे वहां पहुंच गया. वन विकास निगम परियोजना बेलगहना की रेंजर इंद्राणी बंदे ने मारपीट और शासकीय काम में बाधा की शिकायत की है। रेंजर ने बताया कि जंगल से पेड़ों की कटाई की सूचना मिली थी.
वारंट ही फाड़ दिया
वनकर्मियों ने बताया कि युवक ने वारंट भी फाड़ दिया. फिर उस्केंगन में रखी टांगी लेकर महिला रेंजर को दौड़ाया और उसने डिप्टी रेंजर रवि कुमार और अरविंद के साथ मारपीट की है. इस बीच दूसरे वनकर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया. लेकिन वह चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.