रायपुर

कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक से गिरा युवक, जब होश आया तो हो गया था ये कांड

कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक से गिरा युवक, जब होश आया तो हो गया था ये कांड
2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2018, 4:34 PM IST
accident
कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक से गिरा युवक, जब होश आया तो हो गया था ये कांड

रायपुर. कुत्ते को बचाने के चक्कर में एक बाइक चालक को महंगा पड़ गया। बाइक से गिरकर वह घटना स्थल पर ही बेहोश हो गया। डॉक्टर से उपचार करवाने के बाद जब युवक को होश आया तो पता चला कि उसके साथ बड़ा धोखा हुआ है। उसके साथ लिफ्ट लेकर पीछे बैठा युवक मौका पाकर बाइक लेकर नौ दो ग्यारह हो गया था।

कुत्ते के कारण बाइक से गिरने के बाद घायल युवक को लोगों ने उपचार के लिए डॉक्टर के पास लेकर गया। होश आने के बाद पता चला कि उसके साथ बैठा युवक बाइक लेकर नौ दो ग्यारह हो गया। घटना बिलासपुर जिले के सकरी थानांतर्गत ग्राम भरनी मुख्य मार्ग पर की है। पीडि़त युवक ने मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

इस युवक ने मांगी लिफ्ट
सकरी पुलिस के अनुसार, कबीरधाम ग्राम मोहतराखुर्द निवासी तेजराम पिता सरहू राम यादव 13 सितंबर को सुबह 6 बजे बाइक (सीजी 09 जेई 1196) पर बिलासपुर आ रहा था। जूनापारा चौकी के पास 30-35 वर्षीय एक युवक ने कोटा तक जाने के लिए उससे लिफ्ट मांगा। वह युवक को अपनी गाड़ी में बिठाकर कोटा तक ले आया। कोटा में युवक ने तेजराम को ग्राम भरनी परसदा तक छोडऩे के लिए कहा।

बीच सड़क में सामना हो गया कुत्ते से और फिर..
तेजराम उसे लेकर ग्राम भरनी परसदा आ रहा था। इस बीच सड़क पर बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के फेर में बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों बाइक से गिर गए। तेजराम बेहोश हो गया था। करीब आधे घंटे के बाद होश आया, तो लिफ्ट लेने वाला युवक बाइक लेकर नदारद हो चुका था। उसने लिफ्ट लेने वाले युवक पर बाइक लेकर भागने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Published on: