रायपुर

वाइफ को गिफ्ट की ज्वेलरी को लोगों ने कहा चोरी का, सदमे किया सुसाइड और जांच में निकला बेगुनाह

चोरी का आरोप लगा था जिससे दुखी होकर आत्महत्या कर लिया
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2018, 5:31 PM IST
crime news
वाइफ को गिफ्ट की ज्वेलरी को लोगों ने कहा चोरी का, सदमे किया सुसाइड और जांच में निकला बेगुनाह

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक पर चोरी का आरोप लगा था जिससे दुखी होकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। साइट इंचार्ज द्वारा एक युवक पर चोरी का आरोप लगाकर पहले पिटाई की गई फिर युवक द्वारा सबूत पेश करने के बाद जान से मारने की धमकी मिलने से दुखी होकर युवक ने पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की है।

यह बात को जब साइट इंचार्ज संतोष पटेल को पता चला तो 11 जून को उसने अपने दोस्तों के साथ जितेश दुबे के कमरे पर पहुंचा और चोरी का आरोप लगाकर जितेश की पिटाई कर दी। जब जितेश ने बताया कि उसने अपने बैंक खाते से रुपए निकालकर ज्वेलरी की खरीददारी किया है फिर भी मानने से इंकार करते हुए कहा कि तुमने हमारे पैसे चुराए हैं।

उसकी पत्नी ने बताया कि इस आरोप के बाद जितेश दुबे का बैंक खाता कोरबा में होने के कारण वह कोरबा गया और वहां पासबुक की इंट्री कराकर 15 जून को उसे दिखाया जिस पर पुष्टि होने से नाराज होकर साइड इंचार्ज संतोष पटेल, महिला गार्ड ऊमा और अन्य दोस्तों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि इस गांव से बोरिया-बिस्तर बांध कर निकल जाओ नहीं तो तुम्हारी बाडी को गायब कर देंगे। इस बात से विचलित होकर जितेश दुबे ने शनिवार को सुबह घर नहाने के लिए बोलकर निकला और तालाब के पास पेड़ पर फांसी लगा ली। जब वह काफी समय तक वापस नहीं लौटा तो उसकी पत्नी उसे ढूंढने के लिए निकली तो उसका शव तालाब के पास पेड़ पर लटकती हुई मिली। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। रविवार को पीएम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।

इस संबंध में जब जितेश के परिजनों से पूछा गया कि अब इसकी पत्नी कहां रहेगी तो इस पर उसके परिजनों ने कहा कि हम लोग दुबे हैं और इसकी पत्नी यादव है। इस कारण इसे अपने घर में रखना संभव नहीं है। अब महिला के सामने काफी समस्या है।

Published on: