रायपुर

Punjab Election 2022 : नागपुर वालों के कई प्रोडक्ट अलग-अलग पैकिंग में घूम रहे : भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के सीएम चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे पंजाब कांग्रेस के स्टार प्रचारक बघेल ने उत्तरप्रदेश में भी किया प्रचार
less than 1 minute read
नागपुर वालों के कई प्रोडक्ट अलग-अलग पैकिंग में घूम रहे : भूपेश बघेल
यूपी की खागा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए धाता में आमसभा को संबोधित करते छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल।

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व कांग्रेस के स्टार प्रचारक भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नाम लिए बगैर बड़ा हमला बोला है। चुनाव प्रचार के लिए पंजाब पहुंचे सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि नागपुर वालों के कई प्रोडक्ट यहां अलग-अलग पैकिंग में घूम रहे हैं। जनता ने कवर हटाकर चेक कर लिए हैं। पंजाब में सिर्फ पंजा है।

छत्तीसगढ़ में यहां पर 1 मार्च तक बंद रहेंगी शराब दुकानें
कांग्रेस के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी ओमप्रकाश गिहर के समर्थन में चौधरी इंटर कालेज धाता में आयोजित आमसभा को संबोधित किया। बघेल बोले जनता का उत्साह बता रहा है कि 10 मार्च को चौकाने वाले परिणाम होंगे। वहीं, हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी शिवाकांत तिवारी के समर्थन में कर्बला मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि उत्तरप्रदेश अब खुलकर बोल रहा है, हर जुल्म के खिलाफ बदलाव निश्चित है।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड की घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में धूम
इससे पूर्व उत्तरप्रदेश के झांसी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने व्यापारी संघ से भी संवाद किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि हमारे पास विजन है इसीलिए छत्तीसगढ़ में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। हमने लोगों की जेब में पैसे डाले हैं, जिससे प्रदेश में मंदी का असर नहीं हुआ। हमने कोरोनाकाल में भी उद्योग बंद नहीं होने दिए। बता दें कि मुख्यमंत्री बघेल 16 फरवरी को शाम 5.45 बजे श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट अमृतसर से विमान द्वारा प्रस्थान कर देर शाम 7.45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें : मोदी-योगी के जाने का समय आ गया है : भूपेश बघेल

Published on:
16 Feb 2022 02:15 am