
रायपुर. बिलासपुर-झारसुगड़ा सेक्सन के डाउन लाइन में 23 सितंबर को मशीनें उतारकर रेलवे मेंटेनेंस कराएगा। यह कार्य लगातार चार घंटे चलेगा, जिससे रायपुर आने और जाने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा।
गाड़ी नंबर 68727 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 18574 भगत की कोठी-विखाशापटनम एक्सप्रेस २२ सितंबर को 4 घंटे देरी से रवाना होगी और 23 सितंबर को इस गाड़ी को उसलापुर स्टेशन के पहले 4 घंटे रोककर चलाएंगे।
रायपुर. यात्रियों की सुविधा व मांग को देखते हुए बिलासपुर-भगत की कोठी के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 18243/18244 बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस का ठहराव चौमहला स्टेशन में एवं गाड़ी संख्या 19659/19660 उदयपुर-शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस का ठहराव बारां रेलवे स्टेशन दिया गया है। ये दोनों रेलवे स्टेशन पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा रेल मंडल में है।
रेलवे के अनुसार 24 सितंबर से बिलासपुर से चलने वाली 18243 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस चौमहला रेलवे स्टेशन में रुककर रवाना होगी। 23 सितंबर से गाड़ी संख्या 19659 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस बारां रेलवे स्टेशन में रुककर चलेगी। यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर अस्थाई रूप से 6 महीने के लिए दिया जा रहा है।