रायपुर

Crime News: विवाहिता महिला ने लगाई फांसी, इधर जीजा के सीने में साले ने कैंची घोंपा

Crime News: कैंची से रवि पर हमला किया। उसके सीने में कैंची घोंप दिया। उसके जांघ में भी वार किया। इसके बाद भाग निकले। गंभीर रूप से घायल रवि को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

2 min read
Apr 06, 2026
प्रतीकात्मक फोटो

Crime News: रायपुर में विवाहिता के खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने उसके पति और अन्य लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। दोनों पक्षों में अस्पताल में जमकर मारपीट भी हुई थी। पुलिस के मुताबिक संतोषी नगर निवासी 26 वर्षीय यास्मीन परवीन की शादी इशरात खान से वर्ष 2020 में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से इशरात और उनके परिवार वाले उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे।

इसी के चलते दो दिन पहले यास्मीन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इसी बात को लेकर अस्पताल में यास्मिन के परिजनों और इशरात के परिजनों के बीच जमकर मारपीट हुई। मृतका के परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए टिकरापारा थाने में शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने उसके पति इशरात के अलावा इरफान खान, समा परवीन और राजा के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

सेटरिंग गिरने से मजदूर की मौत

रायपुर के खम्हारडीह इलाके में कंस्ट्रक्शन साइट में सेटरिंग गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। पुलिस के मुताबिक कचना इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में शनिवार दोपहर को सेटरिंग निकालने का काम चल रहा था। इस दौरान सेटरिंग के साथ मलबा भी गिर गया। इससे झारखंड निवासी गुड्डू रवि दब गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को उसकी मौत हो गई। खम्हारडीह पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। मजदूर को करीब एक माह पहले ठेकेदार काम कराने लाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जीजा के सीने में साले ने कैंची घोंपा

रायपुर के गंज इलाके में एक युवक ने अपने जीजा के सीने में कैंची घोंप दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गंजपारा शराब भट्ठी के पास रवि दीप से उसके साले बाबू मराठी और आयुष गुप्ता ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

इस बीच बाबू ने कैंची से रवि पर हमला किया। उसके सीने में कैंची घोंप दिया। उसके जांघ में भी वार किया। इसके बाद भाग निकले। गंभीर रूप से घायल रवि को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Published on:
06 Apr 2026 01:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर