
Raipur Fire Accident: कबीर नगर इलाके के एक बहुमंजिला इमारत के एक लैट में भीषण आग लग गई। आगजनी से आसपास ब्लॉक में धुंआ भर गया। इससे हड़कंप मच गया। हालांकि फायर बिग्रेड की टीम ने करीब एक घंटे के भीतर आग को पूरी तरह से बुझा लिया। आगजनी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक 6 मंजिला आशियाना बिल्डिंग के तीसरे लोर के लैट नंबर 312 में राशिद अपने परिवार के साथ रहते हैं। वे परिवार सहित मुंबई गए हैं।
गुरुवार को अचानक लैट की खिड़की से धुआं और आग की लपटें निकलने लगी। आसपास के लोगों की नजर पड़ी, तो पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। करीब एक घंटे के भीतर आग बुझा लिया गया। इससे पहले लैट में आग लगने से ब्लॉक में धुआं भर गया था। इससे पूरे ब्लॉक में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने अपना लैट खाली कर दिया था। कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल था। हालांकि आग बुझने के बाद मामला शांत हो गया।
पुलिस के मुताबिक लैट में कोई नहीं था। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि किचन में गैस सिलेंडर भी रखा था। आग वहां तक नहीं पहुंच पाई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।