रायपुर

गोठान के लिए निगम ने मांगी 25 एकड़ जमीन, महापौर एजाज ढेबर ने कहा- मवेशियों को बांधा जाएगा रेडियम पट्टी

Raipur News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम द्वारा लगातार आवारा मवेशियों को पकड़कर गोठानों में भेजा जा रहा था।
less than 1 minute read
Aug 29, 2023
Mayor Ejaz Dhebar asked for 25 acres of land for Gothan
गोठान के लिए निगम ने मांगी 25 एकड़ जमीन

Chhattisgarh News: रायपुर। हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम द्वारा लगातार आवारा मवेशियों को पकड़कर गोठानों में भेजा जा रहा था, लेकिन अब गोठान में गाय व सांड के लिए जगह नहीं होने के कारण निगम की टीम मवेशियों को रेडियम पट्टी बांधेगा।

महापौर एजाज ढेबर व स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष नागभूषण राव ने कहा कि गोवंशों की सुरक्षा के प्रति नगर निगम द्वारा कार्य किया जा रहा है। गोवंश को सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखने उनके गले में रेडियम बेल्ट लगाने का कार्य सभी जोनों द्वारा तेजी से प्रगति (CG Hindi News) पर है, जिसके प्रथम चरण में लगभग 4000 गाय व सांड को रेडियम बेल्ट लगाने का कार्य कर लिया जाएगा।

महापौर ने कहा, वर्तमान में सभी गोठानों में मवेशियों की संख्या तय सीमा से ज्यादा हो गई है, हमने शासन को 25 एकड़ गोठान के लिए जमीन का प्रस्ताव भेजा है।

Updated on:
29 Aug 2023 09:50 am
Published on:
29 Aug 2023 09:49 am