MD-MS Admission 2024: आने वाले दिनों में 10 सीटें और बढ़ने की संभावना है। बढ़ी हुई सीटों को मिलाकर अब प्रदेश में पीजी की सीटें 405 से बढ़कर 457 हो गई हैं।
MD-MS Admission 2024: छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में एमडी-एमएस की 52 सीटें बढ़ गईं हैं। आने वाले दिनों में 10 सीटें और बढ़ने की संभावना है। बढ़ी हुई सीटों को मिलाकर अब प्रदेश में पीजी की सीटें 405 से बढ़कर 457 हो गई हैं। इन सीटों पर एडमिशन नए सत्र में होगा। (MD-MS Admission 2024) विशेषज्ञों के अनुसार सीटें बढ़ने से कट ऑफ मार्क्स गिरेगा। यही नहीं कम फीस पर छात्र प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई कर पाएंगे।
प्रदेश के 6 सरकारी व दो निजी कॉलेजों में पीजी कोर्स एमडी-एमएस का संचालन किया जा रहा है। इस साल एक निजी कॉलेज को 52 सीटों के लिए मान्यता मिल गई है। इनमें वहीं सिम्स बिलासपुर व रायगढ़ में तीन-तीन विभाग तथा जगदलपुर में दो विभागों में पीजी सीटें शुरू होने की संभावना है। (MD-MS Admission 2024) इन कॉलेजों में पहले से पीजी कोर्स चल रहा है। नई सीटें मिलने से पीजी सीटें बढ़ेंगी।
डीएमई कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बालाजी मेडिकल कॉलेज को पीजी कोर्स चलाने की मान्यता मिली है। इनमें मेडिसिन व जनरल सर्जरी में 8-8, ऑब्स एंड गायनी व पीएसएम में 5-5, स्किन, फिजियोलॉजी, फार्माकोलॉजी व बायोकैमेस्ट्री में 4-4, (MD-MS Admission 2024) रेडियो डायग्नोसिस व एनाटॉमी में 3-3, इमरजेंसी मेडिसिन व ऑप्थेलमोलॉजी में 2-2 सीटों को मान्यता मिल गई है। इन सीटों में 42.5-42.5 फीसदी सीटें स्टेट व मैनेजमेंट की तथा कुछ सीटें एनआरआई कोटे की सीटें रहेंगी।
स्टेट कोटे की सीटों पर नीट पीजी क्वालिफाइड छात्र प्रवेश ले सकते हैं। डीएमई डॉ. यूएस पैकरा व श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. देवेंद्र नायक के अनुसार जो पीजी सीटें मिली हैं, उनमें स्थानीय छात्र भी प्रवेश ले सकेंगे। इससे छात्रों का फायदा होगा। वहीं इससे ज्यादा स्पेशलिस्ट डॉक्टर भी बनेंगे। (MD-MS Admission 2024) इसका फायदा प्रदेश के लोगों को होगा।