रायपुर

गैस सिलेंडर की जांच करने अब मुफ्त में घर तक आएंगे मैकनिक, इमरजेंसी नंबर जारी, अब नहीं होंगे ब्लास्ट

CG News: गैस एजेंसी के कर्मचारी अब आपके घर आकर गैस सिलेंडर की सेफ्टी जांच फ्री में करेंगे। पहले 5 साल के लिए 236 रुपए चार्ज देना पड़ रहा था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Apr 2024, 7:28 PM IST
gas_cylender.jpg

Chhattisgarh News: गैस एजेंसी के कर्मचारी अब आपके घर आकर गैस सिलेंडर की सेफ्टी जांच फ्री में करेंगे। पहले 5 साल के लिए 236 रुपए चार्ज देना पड़ रहा था। लेकिन, अब किसी प्रकार का चार्ज नहीं देना पड़ेगा। इस संबंध में 1 अप्रैल से केंद्रीय पेट्रोल मंत्रालय की ओर से सर्कुलर जारी होने के बाद नई व्यवस्था जिले में भी लागू हो चुकी है। नई व्यवस्था के तहत बलौदाबाजार जिले में भी सेफ्टी शुरू हो गई है। एक गैस एजेंसी के संचालक भैयाराम ध्रुव ने बताया कि जिले की सभी एजेंसियो में गैस सिलेंडर की सेफ्टी जांच अनिवार्य सुरक्षा की दृष्टि से मैकेनिक द्वारा की जा रही है। सुरक्षा ही बचाव है।

बलौदाबाजार शहर व पलारी ब्लॉक सभी गांवों में अब तक 500 से ज्यादा उपभोक्ता सेफ्टी जांच करवा चुके हैं। प्रशिक्षित मैकेनिक घर पहुंचकर सिलेंडर की सेफ्टी जांच कर रहे हैं। आगे भी घर-घर दस्तक देकर जांच की जाएगी। सेफ्टी जांच पहले भी मैन्युअल हो रही थी। तब इसके लिए उपभोक्ताओं को शुल्क देना पड़ता था। लेकिन, अब सब फ्री में होगा। सेफ्टी जांच इसके लिए 8 बिंदु तय हैं। इसी आधार पर प्रशिक्षित कर्मचारी घर-घर दस्तक देकर सिलेंडर की जांच करेंगे। उपभोक्ता के मोबाइल में ओटीपी नंबर आएगा। इसे मोबाइल ऐप में सबमिट किया जाएगा तब सेफ्टी जांच कंप्लीट मानी जाएगी पहले ऑनलाइन सिस्टम के वजह मैन्युअल रिपोर्ट बनाकर भेजते थे। सुरक्षा के लिहाज से नई व्यवस्था लागू की गई है।

Published on: