रायपुर

पीजी सीट पर दाखिले ले चुके मेडिकल छात्रों को 1 जून तक होना होगा उपस्थित, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने निकाला आदेश

अब ऑल-इंडिया कोटा की सेकंड राउंड काउसिलिंग की तारीखें घोषित कर दी गई हैं, ऐसे में चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने सभी छात्रों के नाम सर्कुलर जारी किया है। कहा गया है कि वे 1 जून तक हर स्थिति में कॉलेजों में उपस्थित हों और अपने ऑरिजनल दस्तावेज जमा करें।

less than 1 minute read
May 27, 2020
पीजी सीट पर दाखिले ले चुके मेडिकल छात्रों को 1 जून तक होना होगा उपस्थित, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने निकाला आदेश

रायपुर. प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) पर ऑल इंडिया कोटा की फस्र्ट राउंड काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है। सीट आबंटन के बाद दाखिले भी दिए जा चुके हैं। मगर, यह पूरी प्रक्रिया ऑन-लाइन ही हुई है। छात्रों ने फीस भी ऑन-लाइन ही कॉलेजों के अकाउंट में जमा करवाई है।

अब ऑल-इंडिया कोटा की सेकंड राउंड काउसिलिंग की तारीखें घोषित कर दी गई हैं, ऐसे में चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने सभी छात्रों के नाम सर्कुलर जारी किया है। कहा गया है कि वे 1 जून तक हर स्थिति में कॉलेजों में उपस्थित हों और अपने ऑरिजनल दस्तावेज जमा करें।

संचालनालय के प्रवक्ता एवं काउंसिलिंग कमेटी के सदस्य डॉ. जितेंद्र तिवारी ने 'पत्रिका' को बताया कि भले ही दाखिले की प्रक्रिया ऑन-लाइन हो गई हो, मगर छात्रों की फिजिकल उपस्थिति अनिवार्य है। अगर, इस दौरान किसी ने दाखिले नहीं लिया और सूचना नहीं दी तो सीटें ब्लॉक होने का खतरा रहेगा।

गौरतलब है कि प्रदेश के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में पीजी की 175 और एक निजी कॉलेज में 26 सीट हैं। अब तक इनमें सिर्फ 38 सीट पर ही दाखिले हुए हैं। जानकारी के मुताबिक रायपुर मेडिकल कॉलेज में १६ छात्रों ने सीट छोड़ी भी हैं। उधर, इस साल भी नॉन-क्लिनिकल सीट इस साल भी खाली जाने का अंदेशा है।

Published on:
27 May 2020 10:04 pm
Also Read
View All