
नर्सिंग स्टाफ को मिला नया सम्मान (photo source- Patrika)
Chhattisgarh Nursing Staff: अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के मौके पर श्याम बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ के नर्सिंग स्टाफ को बड़ा सम्मान देते हुए महत्वपूर्ण घोषणा की है। अब राज्य में "नर्सिंग सिस्टर" को "सीनियर नर्सिंग ऑफिसर" और "स्टाफ नर्स" को "नर्सिंग ऑफिसर" के नाम से जाना जाएगा। डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने नर्सों की सेवाओं को स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उनके समर्पण और योगदान की सराहना की।
यह घोषणा डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के विशेष कार्यक्रम के दौरान की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नर्सिंग अधिकारी, नर्सिंग छात्र-छात्राएं और अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत आधारशिला हैं। वे दिन-रात मरीजों की सेवा कर उन्हें नया जीवन देने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा में मानवीय संवेदनाओं और समर्पण का सबसे बड़ा उदाहरण नर्सिंग स्टाफ प्रस्तुत करता है।
मंत्री ने कोविड-19 महामारी के दौरान नर्सिंग स्टाफ के योगदान को याद करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी नर्सों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सेवा भाव से किया। उन्होंने नर्सों की तुलना मां से करते हुए कहा कि मरीजों की देखभाल में उनका योगदान अतुलनीय है।
विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है और वर्षों से लंबित कई व्यवस्थाओं को पूरा किया जा रहा है। इस मौके पर डॉ. रीना राजपूत, नीलिमा शर्मा, रंजना सिंह ठाकुर, सुमन देवांगन, कोमेश्वरी नवरंगे, प्रगति सतपुते, शीतल सोनी और नमिता डेनियल समेत कई नर्सिंग अधिकारियों को सम्मानित किया गया और उनके योगदान की सराहना की गई।
BSc नर्सिंग सीटों पर संकट!
छत्तीसगढ़ के उन निजी कॉलेजों से पढ़ी छात्राओं को दूसरे राज्यों में नौकरी नहीं मिल रही है, जिन्हें इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) से उपयुक्तता प्रमाणपत्र नहीं मिला है। इस प्रमाणपत्र को लेकर छत्तीसगढ़ नर्सिंग काउंसिल से लेकर पं. दीनदयाल उपाध्याय हैल्थ साइंस एंड आयुष विवि निजी कॉलेजों को आदेश तो जारी करता है, लेकिन अंतत: कॉलेजों को मान्यता दे दी जाती है।
Published on:
12 May 2026 07:28 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
