रायपुर

Membership Campaign: जोरों-शोरों से चल रहा सदस्यता अभियान, लक्ष्य पूरा करने पर CM के साथ मिलेगा भोजन करने का मौका

Membership Campaign: सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा करने में एक मंत्री, तीन विधायक अव्वल, सांसदों ने अभी तक टारगेट पूरा नहीं किया है।

2 min read
Oct 04, 2024

Membership Campaign: प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा करने के लिए विभिन्न गतिविधियां चला रहे है। मंत्री, सांसद, विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को टारगेट भी दिया है। पिछले एक महीने से सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है।

Membership Campaign: सांसद ने नहीं किया 20 हजार का टारगेट पूरा

टारगेट पूरा करने में अब तक सिर्फ एक मंत्री, तीन विधायक और दो पदाधिकारी सफल हो पाए। वहीं, प्रदेश के एक भी सांसद ने अपने 20 हजार का टारगेट पूरा नहीं किया है। बता दें कि भाजपा ने सांसदों को 20-20 हजार, मंत्रियों और विधायकों को 10-10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है।

इसी तरह से छोटे पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को तीन हजार तक सदस्य बनाने का लक्ष्य है। तीन हजार का लक्ष्य पूरा करने वाले पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ भोजन करने का मौका मिलेगा।

ये मंत्री और विधायकों का टारगेट पूरा

जानकारी के अनुसार साय सरकार के खाद्य मंत्री एवं नवागढ़ के विधायक दयाल दास बघेल ने 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करते हुए अब तक 12 हजार से अधिक सदस्य बना लिए हैं। (Membership Campaign) इसी तरह कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने 15 हजार से अधिक सदस्य, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने तो रिकार्ड 27 हजार से अधिक सदस्य बनान लिए हैं। इसी तरह राजिम विधायक रोहित साहू ने भी 15 हजार से अधिक सदस्य बना लिए हैं।

कांग्रेस से भाजपा में आए नेता ने भी पूरा किया टारगेट

जांजगीर-चांपा के एक भाजपा नेता जो पहले कांग्रेस में थे। उन्होंने तो करीब 40 हजार से ज्यादा सदस्य बना लिए हैं, जो सबसे अधिक है। हालांकि अभी वे भाजपा में किसी पद पर नहीं है। इसी तरह बेमेतरा के एक कार्यकर्ता ने भी 3 हजार से अधिक सदस्य बना लिए हैं।

15 अक्टूबर तक चलेगा ऑनलाइन सदस्यता अभियान

Membership Campaign: भाजपा संगठन द्वारा 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 15 से 30 अक्टूबर तक ऑफलाइन और सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसलिए ऑनलाइन सदस्यता अभियान लक्ष्य पूरा करने के लिए सिर्फ 12 दिन ही शेष रह गए हैं।

Published on:
04 Oct 2024 10:32 am
Also Read
View All

अगली खबर