
रायपुर. आज रविवार को सुबह रायपुर के कुशालपुर चौक के पास सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। हादसा कुशालपुर के किशोर होटल के सामने हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है पर हादसा कैसे हुआ यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आज अलसुबह रायपुर के कुशालपुर इलाके में तब सनसनी मच गई जब एक सडक़ हादसे में युवक की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी और पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंच कर हादसे का जायजा लिया।
हादसे में मृत युवक की अब तक पहचान नही हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस हादसे ही छानबीन कर रही है।